Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज ने कराया आभार एवं सम्मान समारोह — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 14-05-2024

ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज ने कराया आभार एवं सम्मान समारोह — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

आज दिनांक 13.05.2024 को ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज ने इलाहाबाद जनपद के लगभग 60 इण्टरमीडिएट काॅलेजो के प्रधानाचार्यो/प्रबंधकों को उनके अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जीवन को प्रकाशित करने के लिये कान्हा श्याम होटल, सिविल लाइन्स के आभार समारोह में स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर  सम्मानित किया। साथ ही साथ प्रत्येक इण्टरमीडिएट काॅलेज के कक्षा 12 के लगभग 150 मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस आभार एवं सम्मान समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन संस्थापक एवं प्रबंधक श्री देवेन्द्र सिंह चन्देल, निदेशक डाॅ0 उदय प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश उच्च न्यायालय प्रयागराज श्री नीरज त्रिपाठी एवं अति विशिष्ट अतिथि माननीय कुलपति प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रो0 अखिलेश सिंह एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव श्री दिव्यकांत शुक्ला जी के कर-कमलों द्वारा हुआ।

मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्री नीरज त्रिपाठी जी ने इस अवसर पर कहा की सभी शिक्षक बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान दे बल्कि उनको ऐसी शिक्षा दे की वह एक अच्छे इन्सान के साथ-साथ देश के लिये बेहतर नागरिक बन सके।

माननीय कुलपति प्रो0 अखिलेश सिंह जी ने कहा की बच्चों को शिक्षा देते समय यह ध्यान रखा जाये की न केवल वो डिग्री होल्डर बने बल्कि उनमें मानवीय संवेदनाओं का विकास भी हो सके। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होनें उम्मीद जताई की ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप आॅफ काॅलेज शैक्षिक गुणवत्ता एवं विकास में नई ऊंचाईयों को छूने में अग्रसर हो सके।

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव श्री दिव्यकांत शुक्ला जी ने समारोह में शिक्षा की गुणवत्ता पठन-पाठन की प्रशासनिक परिधि एवं परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने पर प्रकाश डाला।

सेंटर फार स्पेशल एजुकेशन की प्रमुख श्रीमती पूजा प्रकाश जी ने समावेशी शिक्षा पर जोर देते हुए दिव्यांग बच्चों को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानो में शिक्षा हेतु विशिष्ट व्यवस्था कराने की अपील की।

महाविद्यालय के निदेशक डाॅ0 उदय प्रताप सिंह जी ने संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए यह वादा किया की मेरा जीवन छात्र-छात्राओं के सर्वांगिण विकास के लिये समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 अजय गोविन्द राव ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अतिथिगणों एवं सम्मानित प्रधानाचार्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी जी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, कार्यालय अधिक्षक श्री इन्द्रभूषण सिंह, सभी विभागों के सहायक आचार्यगण एवं स्टाफ उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel