Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डाॅ.बी.के.राय ने किया था महिला का आपरेशन

Follow

Published on: 24-11-2023

डाॅ.बी.के.राय ने किया था महिला का आपरेशन

# बिना पथरी स्टोन निकाले, लगाये थे बारह टांके
दैनिक सदय टीकमगढ़। राय मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पीटल के डाॅक्टर बी.के.राय एवं संचालक के विरूद्ध एक महिला मरीज के परिवाद पर जिला उपभोक्ता आयोग ने सेवा में कमी, मरीज से लिए गये खर्च सहित कुल 85 हजार रूपये मय ब्याज के अदा करने का आदेश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक महिला श्रीमती रिजवाना खातून पत्नी फिरोज खान ने एडवोकेट रईस अहमद के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग टीकमगढ़ में परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें बताया गया कि महिला श्रीमती रिजवाना खातून पेट दर्द की शिकायत लेकर 07 नवम्बर 2019 को डाॅ.बी.के.राय राय मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पीटल गई जहां उनका एक्स-रे कराया गया, एक्स-रे देखकर बी.के. राय ने किडनी में पथरी का बोलकर महिला को भर्ती किया एवं अगले दिन 8 नवम्बर 2019 को बिना अल्ट्रा साउण्ड के आपरेशन कर दिया जिससे महिला को 12 टांके आये, महिला के पति फीरोज खान ने पथरी के बारे में पूंछा तो डाॅ. बी.के.राय ने बताया कि पथरी कागजनुमा थी इसलिए पथरी ब्लड में घुल गई, अगले ही दिन महिला मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया । महिला को लगातार पीठ और कमर में दर्द की शिकायत लेकर पुनः डाॅक्टर बी.के.राय के पास गई उन्होंने दवाएं लिखकर जाने दिया। असहनीय पीड़ा से दुःखी होकर पीड़ित महिला 28 नवम्बर 2019 को डाॅक्टर सी.पी. सिंह सिटी हाॅस्पीटल पहुंची जहां उन्होंने जांच एवं अल्ट्रासाउण्ड करके बताया कि लेफ्ट किडनी में 15.1 एम.एम. एवं गाॅल ब्लेंडर में 10 एम.एम. की पथरी है आपरेशन सही नहीं होने से तिल्ली, बच्चेदानी और गुर्दे में सूजन है पीड़ित महिला को ग्वालियर में इलाज कराने की डाॅ. सी.पी.सिंह द्वारा सलाह दी गई है। तब महिला ने नव जीवन हाॅस्पीटल ग्वालियर में पथरी का आपरेशन कराया। बताया गया है कि डाॅक्टर बी.के. राय ने 12 टांके लगाकर महिला का आपरेशन किया था लेकिन पथरी नहीं निकाली जिसकी शिकायत मेडीकल काउंसिलिंग को भी गई। इस मामले की सुनवाई उपरांत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने आदेश में कहा है कि डाॅ. बी.के. राय एवं संचालक राय मल्टी स्पेशलिटी टीकमगढ़ ने केवल एक्स रे और आईव्हीपी इन्ट्रावीनस की प्रक्रिया से जांच की और बताया कि अल्ट्रा साउण्ड आवश्यक नहीं होता है चूंकि किडनी में स्टोन पाया गया था और पश्चातवर्ती सोनोग्राफी रिपोर्ट से स्पष्ट है कि स्टोन का आकार 15.1 एम.एम. का था ऐसी स्थिति में सर्जरी करने बाले डाॅक्टरों के लिए आवश्यक रहता है कि वह सही जानकारी व किस स्थान पर स्थित है सुनिश्चित करें तभी आपरेशन करना चाहिए। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि डाॅ.बी.के. राय सामान्य सर्जन है और आमतौर पर किड़नी की बीमारियों का इलाज यूरोलाजिस्ट द्वारा किया जाता है अतः सामान्य परिस्थितियों में महिला को सलाह दी जा सकती थी कि वह कुशल यूरोलाजी सर्जन से इलाज व आपरेशन कराये यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि किडनी स्टोन का आपरेशन सामान्य दूरबीन प्रक्रिया से यूरोलाजिस्ट द्वारा किया जाता है जिससे मरीज के शरीर पर कम से कम घाव हो पर डाॅ.बी.के. राय सामान्य सर्जन रहे है और उन्होंने ओपिन आपरेशन 12 टांके वाला किया है और वह भी असफल रहा है क्योंकि किडनी स्टोन डाॅक्टर के अनुसार मिला ही नहीं। आयोग ने आदेश में आगे कहा कि किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और स्टोन की स्थिति की जानकारी किये बिना बड़ा आपरेशन करना किसी भी मरीज के लिए उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करना है हाॅस्पीटल में कोई रेडियोलाजिस्ट नहीं है अतः स्पष्ट है कि जांचे भी डाॅ.बी.के राय ने ही की है जो रेडियोलाॅजिस्ट नहीं है डाॅ. बी.के. राय ने महिला मरीज को इंट्रावेनस पाइलोग्राम बताया है जो चिकित्सीय उपेक्षा लापरवाही है। आदेश में कहा गया है कि डाॅ. बी.के. राय रेडियोलाॅजिस्ट में अधिकृत चिकित्सा उपाधि धारण न करते हुए किडनी के रोगों के संबंध में कोई विशेषता की डिग्री न धारित करते हुए महिला मरीज रिजवाना खातून का आपरेशन किया है जिससे मरीज के शरीर पर हमेशा के लिए लम्बे घाव बनकर प्रभाव हुआ और आपरेशन कर स्टोन भी नहीं निकाला गया जिससे अगले आपरेशन तक एक महीने तक घोर पीड़ा और दर्द सहन करना पड़ा इसलिए डाॅ. बी.के. राय द्वारा सामान्य सर्जन के रूप में आवश्यक सोनोग्राफी और मानक सिद्धांतों का पालन न करके चिकित्सीय उपेक्षा कारित कर सेवा में कमी कारित की है।
इसलिए परिवादी रिजवाना खातून को सेवा में कमी मद में 50 हजार, उपचार आपरेशन में लिए गये 30 हजार तथा बाद व्यय 5 हजार एक माह अदा करें तथा इस राशि पर परिवाद प्रस्तुति दिनांक 19.03.2020 से अदायगी दिनांक तक का 8 प्रतिशत वार्षिक व्याज की दर से भी अदा करें। यह फैसला विद्वान न्यायाधीश ऋषभ कुमार सिंघई अध्यक्ष एवं डाॅ. श्रीमती प्रीति परमार सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग के द्वारा सुनाया गया । पूर्व में भी शासन के नियमों के विपरित चल रहे राय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए लायसेंस रद्द कर दिया था। @ एम.ए.खान अफसर टीकमगढ़

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel