Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन!

Published on: 18-11-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन!*

बस्ती – जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में तहसील रूधौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ फरियादियों को संतुष्टि भी मिलनी चाहिए।
        उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी से कहा कि जो भूमि सम्बन्धित मामले है, उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन सम्बन्धित विवादों को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
       उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 12, पुलिस के 04, विकास के 07, विद्युत के 03, पूर्ति के 03, स्वास्थ्य व कृषि के 02-02 तथा अन्य विभाग के 03 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
      सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रीती खरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel