Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम स्लेंटी

Published on: 30-12-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में शनिवार को नव वर्ष के आगमन पर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम स्लेंटी बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती संध्या यल पांडेय ने मुख्य अतिथि राजीव कुमार( जी एम खड़िया परियोजना एवं विशिष्ट अतिथि अशोक शर्मा ( प्राचार्या डी ए वी बीना तथा अभय सिंह ( डिप्टी पर्सनल मैनेजर) खड़िया परियोजना को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

तदुपरांत जहां ई ई डी पी शिक्षिकाओं ने (स्वागत के दीप जले आया नव वर्ष ) गीत के माध्यम से शालिनी श्रीवास्तव एवं उनके साथी शिक्षिकाओ ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया वही संगीत शिक्षक संतोष कुमार सोनी ने नव वर्ष के आगमन पर (सुहाना सफर है ये मौसम हंसी ) गीत गा कर नव वर्ष के आगमन का स्वागत किया अश्मी एवं प्रियंका ने अपने गीत (इतनी सी हंसी इतनी सी खुशी, इतना सा टुकड़ा चांद का) गीत के माध्यम से जहां कार्यक्रम को सरस बनाया वहीं श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने (चलो इस साल कुछ नए संकल्प लें) कविता के माध्यम से नव वर्ष के आगमन पर नए संकल्प एवं नया कुछ करने का संदेश दिया।

शिक्षिका कमल सिंह ने जहां अपने सुंदर गीत( ए हवा मेरे संग संग चल मेरे दिल में हुई धड़कन) गीत के माध्यम से जहां सब का मन मोहा वही इतिहास शिक्षक आनंद मोहन सिंह ने (आने से उसके आए बहार )गीत के माध्यम से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम समापन पर प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने बताया कि समय गतिशील है, समय के साथ चलते हुए हम कुछ नया करने का अवश्य संकल्प ले। अपने आशीर्वचन में जी एम खड़िया परियोजना ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि डी ए वी खड़िया शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेल कूद आदि में अपनी विशेष पहचान के रूप में जाना जाता है साथ ही साथ उन्होंने नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel