Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन निर्माण कार्यशाला सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

Published on: 28-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एन.सी.एल द्वारा संचालित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में आयोजित दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन निर्माण कार्यशाला के दूसरे दिन का आरंभ कार्यशाला कक्ष में गायत्री मंत्र पाठ से हुआ।इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के 65 शिक्षक उपस्थित रहे और कार्यशाला प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। दूसरे दिन की कार्यशाला आरंभ होने से पूर्व डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए यह भी बताया कि कार्यशाला कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने एवं नई रणनीतियाँ सीखने का सुनहरा अवसर होता है। अतः सभी शिक्षकों को इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।इस कार्यशाला में आए विभिन्न विद्यालयों के मुख्य प्रशिक्षकों ने शिक्षण की विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों की कक्षा–शिक्षण में आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया। मुख्य प्रशिक्षकों ने कार्यशाला कक्ष में अलग–अलग गतिविधियाँ प्रतिभागियों से साझा की तथा प्रतिभागियों से कार्यशाला में सीखी गई गतिविधियों को अपने कक्षा शिक्षण में प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

इस कार्यशाला में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बीना के प्राचार्य अशोक शर्मा एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल रिहंदनगर के प्राचार्य राजकुमार सैनी ने अपने विचार एवं सुझाव देते हुए कहा कि हमें अपने शिक्षण में सदैव नई- नए चीजों का समावेश करते रहना चाहिए जिससे शिक्षण प्रक्रिया को और अधिक रोचक बनाया जा सके और कक्षा का प्रत्येक छात्र उससे लाभन्वित हो सके।इसके साथ ही आज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया में भारत के स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपतराय की 159 वी जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पाण्डेय तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल रिहंदनगर ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यशाला के समापन के दौरान सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पाण्डेय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल खड़िया, प्राचार्य अशोक शर्मा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बीना तथा प्राचार्य राजकुमार सैनी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में शांति पाठ के द्वारा कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel