Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह हुआ संपन्न

Published on: 04-02-2024

चुनौतियां ही लक्ष्य प्राप्ति में सहायक

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 4 फरवरी 2024 को कक्षा 12वीं के छात्रों का गुडलक पार्टी (विदाई समारोह) संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने मुख्य अतिथि जी एम खड़िया परियोजना राजीव कुमार, एस.ओ (पी) ए के टोप्पो एस ओ (ई&एम्) ए पी सिंह एस ओ (सिविल) जे एस पी सिंह, वरिष्ठ शिक्षकों, हेड बॉय, हेड गर्ल के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 11वीं के छात्र अंकुश एवं आनंद ने अपने गीत (याराना यार का न कभी छूटे) गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर जहां मित्रता के महत्व को दर्शाया वहीं दृष्टि मौर्या ने अपने एकल नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी।

कक्षा 11वीं की छात्रा सलोनी एवं उनके साथियों ने (मैं बन ठन के चली) गीत पर समूह नृत्य के माध्यम से जहां सुंदर प्रस्तुति दी वहीं कोमल एवं उनके साथियों ने (बचना है हसीनों से लो मैं आ गया) गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा।

अंकुश एवं रितेश ने म्यूजिकल चेयर के माध्यम से जहां कक्षा 12वीं के छात्रों की मौलिक प्रतिभा का अवलोकन कराया वहीं शिक्षक जे के मिश्रा एवं अश्मि शुक्ला ने बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों को अच्छे प्राप्त करने की शुभकामना दी।

हेड बॉय शाश्वत प्रकाश शुक्ला एंड हेड गर्ल खुशी पांडेय ने जहां अपने विद्यालय के अनुभव बताए वहीं प्रांजल दुबे एवं जीनत ने अपने शिक्षकों की खूबियों को लोगों में साझा किया।

शालिनी श्रीवास्तव, संजना एवं उनके साथियों ने जहां अपनी लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं निखिल, आकाश एवं उनके साथियों ने शिक्षक एवं वातावरण के महत्व की सराहना की।

वर्ष 2023, 24 के लिए जहाँ रिया मित्तल को मिस डी ए वी खड़िया चुना गया वहीं शाश्वत प्रकाश शुक्ला ने मास्टर डी ए वी खड़िया का ख़िताब जीता। मुख्य अतिथि जी एम खड़िया परियोजना ने सभी को अपनी शुभकामना प्रदान करते हुए बताया कि आप अपने शैक्षिक बदलाव के साथ कैरियर को बेहतर बनाएं।

उन्होंने साइबर क्राइम जैसे होने वाले अपराधों की तरफ भी लोगों को आगाह कराया तथा साथ ही साथ विद्यालय के शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं की भूरि भूरि सराहना की।

श्रीमती संध्या एल पांडे ने अपने आशीर्वचन में सभी को शुभकामना देते हुए सबके मंगल में भविष्य की कामना की। कक्षा 12 वीं के छात्र -छात्राओं को जलते हुए दीप के साथ इस उद्देश्य से विदाई दी गयी कि वो आगे इस ज्ञान की रौशनी को सदैव बढ़ाते रहेगें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel