Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी ए वी परासी में हर्षोल्लास से मना 75वां गणतंत्र दिवस

Published on: 26-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

अनपरा(सोनभद्र)। डी ए वी परासी में 26 जनवरी 2024 को हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पांजलि साहू के द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर हुआ।

विद्यालय में स्थापित एन.सी.सी.101वीं वाहिनी के कैडेटों की अगुवाई में विद्यार्थियों ने आकर्षक व अनुशासित मार्चपास्ट परेड का प्रदर्शन किया जिसकी सलामी विद्यालय की प्राचार्या ने ली। इस अवसर विशेष पर विद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक संगीताचार्य डॉ.गौरव मिश्र,मंजू पांडेय और शुभांगी उपाध्याय द्वारा

सुनियोजित देशभक्ति के पुट से सराबोर नृत्य गीत-संगीत प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशप्रेम में सराबोर हो उठा। प्रजातांत्रिक देश की संवैधानिक व्यवस्था के महत्त्व बारे में विस्तृत विवरण विद्यालय के छात्राद्वय निधि गुप्ता एवं रचना मिश्रा ने क्रमशः हिंदी व अंग्रेजी उद्बोधन के रूप में प्रस्तुत किया। इस क्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यालय की प्राचार्या ने सभी शिक्षण,

शिक्षणेतर कर्मचारियों, अभिभावकों,बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उन्हें अपने देश के लिए निर्मित विशालतम संविधान का सम्मान करते हुए तथा अनुशासित जीवनचर्या में जीवन व्यतीत करते हुए अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति संकल्पित होने को कहा। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय के शिक्षक शिशिर श्रीवास्तव ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel