Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने तेज किया मच्छर रोधी अभियान

Follow

Published on: 11-07-2024

60 हजार से ज्यादा घरों में की गई लार्वा की जांच

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने डेंगू रोकथाम एवं अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों में अबतक 60 हजार से ज्यादा घरों में डेंगू लार्वा की जांच की गई है।

साथ ही लार्वा मिलने पर उसमें मच्छर रोधी दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है । इस अभियान में जमशदेपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत समेत जुस्को की टीम शामिल है।

टीमों ने नगर निकायों में लगभग 40 हजार कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा हो सकने वाले टायर, कबाड़ आदि की जांच की। इनमें से लार्वा मिले 360 कंटेनरों को उपचारित किया व अन्य कंटेनरों को खाली कराया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बरसात के दिनों में मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के लिए मच्छरों के प्रजनन के संभावित स्रोतों को ख़त्म करना बहुत जरूरी है। इसके लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है । जुलाई के पहले सप्ताह से ही नगर निकायों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां की जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel