Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ० संदीप ने वर वधु को आशीर्वाद देकर विभिन्न उपहार किये भेंट

Published on: 22-07-2024

विशाल भंडारे और विवाह के साथ पंचकुंड श्री राम महायज्ञ व भागवत कथा का समापन

डॉ० संदीप ने वर वधु को आशीर्वाद देकर विभिन्न उपहार किये भेंट

झाँसी। पंचकुंड श्री राम महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं कन्या विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर दिनांक 21 जुलाई को विशाल भंडारा और विवाह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ० संदीप सरावगी का कथा व्यास विवेक मिश्र शास्त्री द्वारा माल्यार्पण कर एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं डॉक्टर संदीप द्वारा शॉल पहनाकर कथा व्यास विवेक मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया गया साथ ही डॉक्टर संदीप ने विशाल भंडारे हेतु सहयोग राशि भेंट की। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किये एवं आयोजक मंडल द्वारा स्त्री धन के रूप में वर वधु को घरेलू आवश्यकताओं के सारे सामान उपहार स्वरूप भेंट किये। इस अवसर पर आयोजक मंडल में बजरंग गिरी महाराज के साथ सतीश चंद्र लिटौरिया, आलोक दुबे कौशल महाराज, दिलीप पुरोहित, नरोत्तम मिश्रा, मनीष गोस्वामी, अवधेश दीक्षित, विकास नगरिया, वीरू राय, बलवीर पाल, अमन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, लालता प्रसाद, राम प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कुशवाहा के साथ भूपेंद्र यादव, राज कपूर यादव, अनुज प्रताप सिंह, आशीष विश्वकर्मा, आशीष नगरिया, दीपक यादव, प्रमेंद्र सिंह, राकेश अहिरवार, सुशांत गेड़ा, ऐश्वर्य सरावगी, बरुआ सागर पार्षद राहुल, मास्टर मुन्नालाल आदि सम्मिलित रहे।

डॉ० संदीप ने वर वधु को आशीर्वाद देकर विभिन्न उपहार किये भेंट

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel