Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ बिजेंद्र सिंह,कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र ,बंजरिया ,बस्ती का भ्रमण किया!

Published on: 24-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*डॉ बिजेंद्र सिंह,कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्र ,बंजरिया ,बस्ती का भ्रमण किया!*

बस्तीआचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज ,अयोध्या के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह जी ने आज दिनांक 24 सितंबर 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया बस्ती का निरीक्षण किया महोदय ने केंद्र के वैज्ञानिकों की बैठक कर केंद्र पर किसानों की आवश्यकता अनुसार सब्जियों एवं फलों के पौध व अन्य प्लांटिंग मैटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उत्पादित उन्नतशील प्रजातियों के बीज जैसे काला नमक धान, मूंगफली, तिल, सोयाबीन,गेहूं , जौं , मसूर, लाही एवं सरसों के बीज की उपलब्धता केंद्र सुनिश्चित करें।इस हेतु कृषि विज्ञान केंद्र अपने बैग की प्रिंटिंग कराकर विश्वविद्यालय दर पर बीज की बिक्री केंद्र से सुनिश्चित किया जाए। महोदय ने सभी वैज्ञानिकों के साथ प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। केंद्र पर तैयार सब्जियों के पौध जैसे टमाटर,बैंगन, मिर्च, शिमला मिर्च, फूलगोभी एवं पातगोभी की प्रजातियों की जानकारी हासिल की।महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त की सभी सब्जियों की उन्नतशील प्रजातियां भारत सरकार के अनुसंधान केंद्र भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से मंगा कर डाली गई है। इन सब्जियों की पौध किसान भाई लगाकर अपनी आय में वृद्धि करेंगे। कुलपति महोदय ने केंद्र पर स्थापित मातृ पौधशाला में नई प्रजातियों के पौध जैसे आम प्रजाति पूसा मनोहरी, लाल गुदे का कटहल प्रजाति सिद्धू,इमली, पैशन फ्रूट,ड्रैगन फ्रूट , किन्नू संतरा प्रजाति पूसा राउंड,पूसा शरद मौसमी प्रजाति कैलेंशिया के पौध तैयार कर जनपद के कृषकों को उपलब्ध कराए । कुलपति महोदय ने कृषि विज्ञान केंद्र के एक हेक्टेयर भूमि पर पुलिस विभाग द्वारा कबाड़ वाहन रखकर कब्जा किए जाने पर केंद्र के प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ एस एन सिंह को निर्देशित किया कि आप जिले के उच्च अधिकारियों से मिलकर उक्त भूमि को खाली कराए नहीं तो बाध्य होकर आपकी वेतन वृद्धि एवं वेतन रोक दिया जाएगा। उक्त प्रकरण को माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीयुत सूर्य प्रताप शाही जी को जानकारी प्रदान की जाएगी। कुलपति महोदय ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की , कि कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती से रंगीन आम की प्रजातियों के पौध देश के सात प्रदेशों के किसान ले गए हैं।
महोदय ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती राष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री महोदय द्वारा पुरस्कृत है। यह केंद्र जिले के बाहर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
कुलपति महोदय ने केंद्र पर एक बड़ा किसान मेला आयोजित करने का निर्देश दिया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्रीयुत योगी आदित्यनाथ जी को बुलाने की बात कही।भ्रमण के दौरान केंद्र के प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ एस एन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ डी के श्रीवास्तव , डॉ वी बी सिंह, डॉ प्रेम शंकर आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel