Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डौंडिया खेड़ा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी राजा राव राम बख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का किया गया अनावरण

Published on: 09-10-2023

■रू0 804 करोड़ की योजनाओं का किया गया शिलान्यास/लोकार्पण

विजय वर्मा (वरिष्ठ मण्डल क्राइम संवाददाता यूपी)

पाटन उन्नाव।तहसील बीघापुर अन्तर्गत ग्राम डौंडियाखेड़ा में मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह जी की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण तथा रू0 804 करोड़ लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शिव मन्दिर में पूजा-अर्चना, बाबा त्रिलोक चन्द्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अर्चना देवी निषाद, अण्डर 19 इण्डियन महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी को आवास की चाॅभी दी गयी तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं वैसवारा क्षेत्रीय कल्याण समिति की पत्रिका का विमोचन किया गया।
इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस समय पितृपक्ष चल रहे हंै, यह अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सर्वोत्तम अवसर है। इस दौरान वैसवारा में आजादी की अलख जगाने वाले वीर सपूत महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए वैसवारा कल्याण समिति के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में इस प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। यह माॅ चन्द्रिका देवी के आशीर्वाद एवं आजादी के नायकों की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। यहाॅ की धरती शहीदों, साहित्यकारों एवं तपस्वियों की धरती है। काकोरी काण्ड के महानायक शहीद चन्द्रशेखर आजाद की धरती उन्नाव है। आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी को मनाने का महान अवसर है। मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश वैश्विक पटल पर नित्य नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दुनियां ने जी 20 के रूप में नये भारत का सामथ्र्य महसूस किया है। भारत की शानदार विकास यात्रा का यह कार्यक्रम गवाह है। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते हैं। इसके साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भारत ने दुनियां में अलग पहचान बनायी है। भारत रोज नयी-नयी ऊॅचाइयों को छू रहा है। हाल ही में भारत की संसद द्वारा नारी वन्दन विधेयक पारित किया गया है, जिससे देश की आधी आबादी को उनका हक मिला है। कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को फ्री वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। हाल ही में आयी फिल्म ’’वैक्सीन वाॅर’’ में भारत की उपलब्धियों को दिखाया गया है। यह फिल्म बहुत ही प्रेरणा दायक है। प्रत्येक विद्यार्थी व युवा को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।


इस अवसर पर श्री योगी जी ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष जब पूरे होंगे, तब हमारा देश दुनियां को नेतृत्व दे रहा होगा। हमारी सरकार विजन 2047 को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी को पंचप्रण का संकल्प दिलाया गया है, जिसमें विकसित भारत का सपना पूरा करने तथा गुलामी के अंश व प्रतीकों को समाप्त करने का लक्ष्य है। शिलान्यास/लोकार्पित की गयी योजनाओं को लेकर उन्होने कहा कि ज्यादातर योजनाएं सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं से सम्बन्धित योजनाएं है। सभी योजनाएं समय से पूरी की जाएं।
कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री/परिवहन मंत्री उ0प्र0 सरकार, दयाशंकर सिंह, सांसद डा0 स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी जी महराज, जिलापंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक भगवन्तनगर आशुतोष शुक्ला, मा0 विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक बाॅगरमऊ श्रीकान्त कटियार, विधायक मोहान बृजेश रावत, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, विधायक पुरवा अनिल सिंह, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, एमएलसी श्री राजबहादुर सिंह चंदेल, मण्डलायुक्त लखनऊ डाॅ0 रोशन जैकब, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel