Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तलाक तलाक तलाक पति ने पत्नी को दी तलाक

Follow

Published on: 16-02-2024

तलाक तलाक तलाक पति ने पत्नी को दी तलाक

तीन तलाक का मामला आया सामने, पीड़िता ने कोतवाली में की शिकायत

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला की 19 दिसंबर 2017 को शादी हुई थी। 3 साल बाद महिला का पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। करीब 8 माह पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। जब महिला ने दूसरी शादी पर एतराज जताया तो पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 19 दिसंबर 2017 को पलेरा निवासी शेख रशीद के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। मामले की शिकायत पलेरा थाने
में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 19 फरवरी 2021 को धारा 498, 34 के तहत मामला दर्ज किया। यह प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। इसके अलावा टीकमगढ़ न्यायालय में भी धारा 125 के तहत मामला चल रहा है। इस बीच 24 जून 2023 को पति शेख रशीद ने छतरपुर जिले के बिजावर में एक लड़की से दूसरी शादी कर ली। जब इस बात का पता चला तो गुरुवार को पीड़िता ने पलेरा पहुंचकर ससुराल वालों के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा पहुंची। जहां पीड़िता के पति आयुष्मान कार्ड बनाता है। जब पीड़िता ने अपने पति से कहा कि उसके रहते तुमने दूसरी शादी कैसे की तो उसने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही मुझे तीन बार तलाक
कह दिया। पति ने कहा कि आज से तुम मेरी जिंदगी में नहीं हो। इसके बाद आज महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता अपने 5 साल के बेटे को लेकर पहुंची कोतवाली
महिला का 5 साल का बेटा है। पीड़िता ने
बताया कि जब बेटा डेढ़ साल का था, तब
से अपने मायके में रह रही हैं। 3 सालों
से ससुराल वालों ने कोई खबर नहीं ली। न्यायालय में केस चल रहा है। पति ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली। अब विरोध करने पर तीन तलाक दे दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में
जुट गई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel