Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

त्यौहार, पर्व और मेला हैं हमारी सांस्कृतिक धरोहर:नन्दी

Published on: 25-10-2023

मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने प्रयागराज के ऐतिहासिक दशहरा मेला में आए लोगों का प्रदेश सरकार की ओर से किया स्वागत एवं अभिनन्दन

मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने हजारों लोगों से की मुलाकात

संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण करना हर किसी की है जिम्मेदारी: नन्दी

यूं ही विश्व प्रसिद्ध नहीं है प्रयागराज का दशहरा और रामदल

“को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ।। अस तीरथपति देखि सुहावा। सुख सागर रघुबर सुखु पावा।।“

प्रयागराज का ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध दशहरा मेला मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों के साथ ही अन्य राज्यों से आए लाखों लोगों की भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ पूरी रात भ्रमण कर मेले में आए लोगों का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि अद्भुत श्रृंगार, भव्य विद्युतीय सजावट, जड़ाऊ चौकियों एवं रामदल के कारण प्रयागराज का दशहरा मेला विश्व प्रसिद्ध है। त्यौहार, पर्व और मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इस धरोहर व विरासत को संरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पजावा एवं पथरचट्टी रामलीला कमेटी की भव्य चौकियां जब नकास कोहना व बतासा मंडी से निकलकर चौक क्षेत्र में आमने-सामने आती हैं तो उस समय का दृश्य अत्यंत भव्य और अद्भुत होता है।
मंत्री नन्दी ने पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ दशहरा मेला के लिए हीवेट रोड पर की गई भव्य विद्युतीय सजावट को देखने के साथ ही रोशन कमेटी के मंच पर मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की आरती की। वहीं आर्यकन्या चौराहा मुट्ठीगंज में न्यू एकता संघ रोशनी कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए मेले में आए लोगों का अभिवादन किया, वहीं रामदल में शामिल झांकियों व चौकियों को देखा। मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौराहा, सुलाकी चौराहा और लोकनाथ चौराहे का भ्रमण किया। रामदल में शामिल चौकियों को देखा। सुबह आठ बजे तक मंत्री नन्दी मेले में पूर्व महापौर के साथ भ्रमण करते रहे।
मंत्री नन्दी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए प्रयागराज की संस्कृति को सुदृढ़ बनाए रखने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक परिश्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हमारी संस्कृति एवं धार्मिक धरोहर का पुनरूद्धार हुआ है, जो प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel