थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा शादी शुदा 01 जोड़े को आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने हेतु मनाकर विदा किया गया!

सद्दीक खान

January 27, 2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा शादी शुदा 01 जोड़े को आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने हेतु मनाकर विदा किया गया!

आज दिनांक 27.01.2024 को थानाध्यक्ष निधि यादव महिला थाना द्वारा पति-पत्नी के 01 जोड़ों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। ज्ञात हो कि शीतल गौड़ पत्नी अजीत कश्यप ग्राम बड़ेवन मडवानगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों को महिला थानाध्यक्ष निधि यादव की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।