Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना देहात पुलिस द्वारा धजरई मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Follow

Published on: 10-04-2024

थाना देहात पुलिस द्वारा धजरई मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना देहात क्षेत्रांतगर्त दिनांक 03-04/04/2024 की दरम्यानी रात में धजरई मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी चोरी कर ली गई थी जिस पर थाना देहात में अपराध क्र0 136/24 धारा 457, 380 ताहि० का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी एंव चोरी गये दान पेटी एंव पैसों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की पृथक-पृथक टीमें गठित की गई। चोरी गई दान पेटी0को दि० 04/04/2024 को ही बरामद कर लिया गया था। चोरी की घटना घटित करने वालें आरोपियो की लगातार तलाश की गई। इसी दौरान दिनांक 09/04/24 की रात्रि में मुखविर की सूचना पर संदेही सुरेन्द्र लोधी पिता रामस्वरूप लोधी निवासी धजरई को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिसनें अपने दोस्त के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया आरोपी से दानपेटी से चोरी किए गए रुपए तथा एक रुमाल बरामद किया गया है। ज्ञात हो की आरोपी सुरेन्द्र लोधी घटना दिनांक से ही अपने घर पर नही रह रहा था फरार चल रहा था। प्रकरण के अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी० रवि कुमार गुप्ता, उनि० रघुराज सिंह, उनि0 मंयक नगाईच (साईवर सेल), प्रआर० तरवेज, शकील खान, रघुवीर घोष, रज्जन रैकवार, अभय मिश्रा, रहमान खान (साईवर सेल), आरक्षक अवनीश पुरी, कपिल शर्मा, अरवाज अली, मनोज नायक, राघवेन्द्र शर्मा, म०आर० सपना यादव तथा एनआरएस सदस्यो एंव अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel