Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना पैकोलिया व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोरी करने वाले बाल अपचारीगण को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से वाहन बरामद किया गया!

Published on: 05-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना पैकोलिया व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोरी करने वाले बाल अपचारीगण को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से वाहन बरामद किया गया!

आज दिनांक 05.02.2024 को प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया संध्या रानी तिवारी तथा एसओजी प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 02 बाल अपचारीगण को अभिरक्षा में व उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोबाइल व निशादेही पर चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जा पुलिस मे लिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 02.02.2024 को कालू पुत्र दयाराम निवासी जलालाबाद थाना पैकोलिया जनपद बस्ती द्वारा एक प्राथना पत्र बावत दिनांक 01.02.2024 की रात्रि करीब 08 बजे बभनान से घर आते समय रास्ते मे जलालाबाद पुलिया के पास शौच के लिए मोटरसाईकिल खड़ा करके खेत मे जाने पर किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाईकिल व मोबाइल चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर माल मुल्जिम की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 05.02.2024 को उक्त मुकदमे से सम्बन्धित वाहन व मोबाइल को चोरी करने वाले 02 बाल अपचारीगण को माननीय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए कठवतिया पुलिया के पास मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभिरक्षा में लिया गया, मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया। पकड़े गये बाल अपचारीगण के कब्जे से चोरी की मोबाइल फोन व उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

  1. चोरी का एक अदद रेडमी कम्पनी का स्मार्टफोन
  2. एक अदद बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगों को खाने पीने के लिए पैसे की जरुरत थी कि एक मोटरसाईकिल जलालाबाद नहर पुलिया पर खड़ी दिखी, उसके पास कोई व्यक्ति नहीं था। हम लोगों ने उस मोटरसाइकिल को चोरी करने की योजना बनायी। फरार सरवन के पास पहले से उसकी मोटरसाईकिल थी। हम लोगों ने मिलकर जलालाबाद नहर पुलिया पर खड़े मोटरसाइकिल को चोरी करके उसे लेकर वहां से हटाकर कुछ दूरी पर लाकर पुलिस के डर से एक गन्ने के खेत में छिपा दिया। उस गाड़ी के डिग्गी को खोलकर देखे तो उसमें एक मोबाइल भी पड़ा था, जिसका सिम निकालकर फेंक दिये और अपने पास रखे लिये। साहब गलती हो गयी। माफ कर दिजिए।

बरामद/ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-

  1. संध्या रानी तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
  2. उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी जनपद बस्ती।
  3. उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
  4. का0 विजय यादव का0 अभिषेक सिंह, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह व का0 साजिद जमाल एसओजी टीम बस्ती।
  5. हे0का0 विपिन कुमार भट्ट, हे0का0 कमलेश यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel