Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना बल्देवगढ पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा कर चोरी गये 02 पानी के टैंकर सहित 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

Follow

Published on: 01-05-2024

थाना बल्देवगढ पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा कर चोरी गये 02 पानी के टैंकर सहित 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

थाना बल्देवगढ़ अंतर्गत दिनांक 28.04.24 को फरियादी नंदलाल पिता बाबूलाल लोधी उम्र 50 साल निवासी करमाशन हटा ने थाना उपस्थित आकर आवेदन दिया कि पंचायत के पेयजल का टैंकर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत करीब 01 लाख रूपए थी। आवेदन पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 189/24 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल माल मुल्जिम की तलाश शुरू कर दी गई।
उक्त अपराध के खुलासे एवं माल- मुल्जिम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित कशवानी के निर्देशन में। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलदेवगढ़ निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व में हमराह पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही कर अज्ञात आरोपियो व माल मुलजिम की तलाश शुरू कर दी गई। दौरान विवेचना मुखबिर की सूचना पर 02 व्यक्तियों राजकुमार पिता राजाराम राजपूत उम्र 19 साल निवासी करमाशन हटा और गौरीशंकर पिता मुन्नालाल राजपूत उम्र 37 साल निवासी धौर्रा थाना सिमरा जिला निवाडी के उर नदी करमाशन घाट के पास आज दिनांक 01.05.24 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिन्होंने उक्त अपराध में चोरी किया गया पानी का टैंकर एवं पूर्व में भी अन्य पानी का टैंकर चोरी करना कबूल किया। आरोपी राजकुमार पिता राजाराम राजपूत उम्र 19 साल निवासी करमाशन हटा और गौरीशंकर पिता मुन्नालाल राजपूत उम्र 37 साल निवासी धौर्रा थाना सिमरा जिला निवाडी से दो चोरी किए गए पानी के टैंकर जिनकी कीमत करीब 01-01 लाख रुपए है, एवं चोरी में उपयुक्त किये गये दो ट्रैक्टर क्रमशः एक लाल रंग का महिन्द्रा एवं एक स्लेटी रंग का आयसर टेक्टर जिनकी कीमत करीब 05-05 लाख रूपये है, जिन्हे मौके से जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरी. मनोज सोनी, उनि. मनोज यादव, आर. जितेन्द्र राजपूत एवं आर. भागीरथ राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel