Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना रुधौली पुलिस द्वारा क्षेत्रातंर्गत बरामद शव के हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार!

Published on: 02-07-2024

शमसुलहक़ खान की रिपोर्ट

थाना रुधौली पुलिस द्वारा क्षेत्रातंर्गत बरामद शव के हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार!

थाना रुधौली पुलिस द्वारा क्षेत्रातंर्गत पुलिया के नीचे बरामद शव की हत्या का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों 1. राम सजीवन पुत्र मोतीलाल, 2. विजय गौड़ पुत्र नरसिंग गौड़ निवासीगण दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर को महुआर तिराहा से दिनांक 02.07.2024 को समय करीब 05.00 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर 01 अदद लोहे पन्ना रींच (आलाकत्ल) बरामद किया गया।
विदित हो कि थाना रुधौली पुलिस द्वारा दिनांक 25.06.2024 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी में बरामद शव पर मृतक की पत्नी के तहरीर पर थाना रुधौली पर मु0अ0सं0 165/2024 धारा 302/201 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. राम सजीवन पुत्र मोतीलाल निवासी दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 34 वर्ष
  2. विजय गौड़ पुत्र नरसिंग निवासी दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 20 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
महुआर तिराहा से दिनांक 02.07.2024 को समय करीब 05:00 बजे बजे।

बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद लोहे पन्ना रींच (आलाकत्ल) ।

  1. एक अदद मोटरसाइकिल हिरो एचएफ डिलक्स वाहन नं0 UP 51 BL 5691

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 25.06.2024 को थाना रुधौली पर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत बहद ग्राम डुमरी में पुल के के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुधौली द्वारा मय पुलिस फोर्स के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव का शिनाख्त कराया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त मृतक का नाम विजय बहादुर पुत्र मुनीराम सा0 दानोकुइया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर के रूप में पहचान हुआ। तत्पश्चात मृतक के पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रुधौली पर मु0अ0सं0 165/2024 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात टीम बनाकर सफल अनावरण का प्रयास किया जा रहा था।

पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग एक साथ अपने गांव दानो कुइंया के रहने वाले पप्पू के गिट्टी मोरंग की दुकान पर काम करते थे। अभि0 राम सजीवन द्वारा एक माह पूर्व सह अभियुक्त विजय गौड़ से बताया कि मेरी पत्नी के साथ विजय बहादुर का गलत व अवैध संबध होने की आशंका है। बेइज्जती से बचने के लिये हम दोनों नें एक राय होकर विजय बहादुर की हत्या कर देने का सोचा। घटना के दिन दिनांक 24.06.2024 को शाम से ही हम तीनों लोग एक साथ अत्याधिक मात्रा में शराब पीना शुरु कियें, जिसमें रात करीब 10.00 बजे विजय बहादुर को नशा ज्यादा हो गया। उसके नशे का लाभ लेकर हम दोनों लोगों ने रियाज के दुकान के बगल में सुनसान जगह पर पन्ना रिंच से विजय बहादुर को मारकर हत्या कर दिये, जब इस बात से हम लोग आश्वत हो गये कि विजय बहादुर मर गया है, तब उसके चोट को अपने गमछा से बांध दिये, फिर विजय गौड़ के HF DELUX मोटर साइकिल पर विजय बहादुर के शव को बीच में बैठाकर डुमरी गांव के बाहर सुनसान पुल के पास शव को छिपा दिये और उसके बाद वापस अपने घर आकर सो गये । साहब गलती हो गई माफ कर दीजिए।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली चन्दन कुमार, जनपद बस्ती |
  2. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हनुमानगंज, थाना रूधौली, जनपद बस्ती।
  3. हे0का0 वृषकेतु सिंह, हे0का0 सुनील सिंह, हे0का0 शैलेन्द्र दुबे, का0 शशि कुमार सिंह, का0 राजू यादव, का0 राजन गौड़, का0 अंकित राय थाना रूधौली बस्ती।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel