*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*
*थाना सोनहा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया!*
थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना सोनहा पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2023 धारा 363, 366 IPC से *सम्बंधित वांछित अभियुक्त 1-* नौसाद पुत्र वली मोहम्मद को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक-28/09/2023 को समय करीब 10:05 बजे दुबौली कस्बे डुमरियागंज बॉर्डर से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया |
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. नौसाद पुत्र वली मोहम्मद निवासी नई बस्ती बैरागी पुरवा थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर (उ0प्र0) |
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश कुमार सिंह जनपद बस्ती |
2. उ0नि0 धनेश कुमार दीक्षित थाना सोनहा जनपद बस्ती |
3. का0 उपेन्द्र यादव, म0का0 सुनीता थाना सोनहा जनपद बस्ती |