Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 06.06.2024थाना फतेहपुर चौरासी,जनपद उन्नाव बच्चे की हत्या करने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार।

Published on: 06-06-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा बच्चे की हत्या करने वाली अभियुक्ता को मय आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.06.2024 को थाना फतेहपुर चौरासी पर महेश पुत्र बसंत निवासी गोंदरी थाना फतेहपुर 84 जनपद उन्नाव द्वारा सूचना दी गई कि आज समय करीब 17.00 बजे मेरा भतीजा अक्षत पुत्र दिनेश प्रजापति उम्र करीब 04 वर्ष 06 माह निवासी उपरोक्त, जो खेलते खेलते गांव से कही गुम हो गया है। हमारे द्वारा उसे आस पास ढूंढा गया, परन्तु अक्षत उपरोक्त का कुछ पता नहीं चला है। सूचना पर थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 165/24 धारा 363 पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीमों द्वारा अक्षत उपरोक्त को खोजा जा रहा था, तभी समय करीब 23.30 बजे अक्षत का शव गांव के ही निवासी सुरेश पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 40 वर्ष के घर में भूसे के ढेर में बोरी में भरा हुआ मिला है। जिसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। गुमशुदा के शव की बरादमगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 302/201 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा धारा- 363 भादवि का लोप किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी/त्वरित कार्यवाही हेतु तलाश पतारसी/सुरागरसी की गयी जिसमे अभियुक्ता कु0 मधू पुत्री रमेश कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम गोंदरी थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव का नाम प्रकाश मे आया। आज दिनांक 06.06.2024 को प्र0नि0 श्री राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी मय हमराह फोर्स द्वारा घटना कारित करने वाली मधू पुत्री रमेश कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष नि0 उपरोक्त को मय आलाकत्ल चाकू के साथ ग्राम गोदरी से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में मधू उपरोक्त ने बताया कि वह अपनी बहन के देवर के साथ भाग गई थी, जिसके कारण अक्षत की माँ उसको चिढ़ाती थी, इसी कारण मैने अक्षत की गला काटकर हत्या कर दी।

अभियुक्ता का विवरण

  1. मधू पुत्री रमेश कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम गोंदरी थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव

अभियुक्ता के कब्जे से बरामद
आलाकत्ल एक अदद चाकू

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

  1. हे0का0 मनवीर सिंह,
  2. हे0का0 अरूण कुमार,
  3. हे0का0 विनोद कुमार,
  4. का0 अतुल यादव,
  5. का0 जितेन्द्र सिंह
  6. म0का0 नीतू सिकरवार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel