Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 19.07.2024थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 20-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी महोदया नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10.04.2024 को थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत शारदा नगर में 1. रवी पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 24 वर्ष 2. शिवा पुत्र राजेन्द्र उम्र करीब 26 वर्ष नि0गण उपरोक्त को खुद के ऊपर पानी डालने का विरोध करने पर पड़ोस मे ही रहने वाले द्वितीय पक्ष 1. रोहित रावत पुत्र स्व0 सरजू व तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीटा गया। जिसमें शिवा उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गया, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 183/24 धारा 323/504/341/308 भा0दं0वि0 बनाम रोहित उपरोक्त व तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 307/506 भादं0वि0 की बढ़ोत्तरी कर दिनांक 13.04.2024 को अभियुक्त रोहित पुत्र सरजू निवासी शारदा नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दौराने इलाज घायल शिवा उपरोक्त कि दिनांक 27.04.2024 को मृत्यु हो जाने के उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 भा0दं0वि0 की वृद्धि की गई। आज दिनांक 19.07.2024 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बब्लू पुत्र भागीरथ निवासी शारदा नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष को दुर्गा मन्दिर शुक्लागंज के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का नाम व पता- बब्लू पुत्र भागीरथ निवासी शारदा नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. निरीक्षक रामप्रकाश
  2. हे0का0 नीलेश वर्मा
  3. का0 मनोज पलावत

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel