Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 19.07.2024थाना पुरवा, जनपद उन्नाव पत्नी की हत्या का आरोप पति गिरफ्तार।

Published on: 20-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता दिनेश कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरवा पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.07.2024 को प्रार्थिनी सफीकुन पत्नी अब्दुल खालिक मोहल्ला तोपखाना कस्बा व थाना पुरवा जिला उन्नाव द्वारा थाना पुरवा पर तहरीरी सचना दी गई कि प्रार्थिनी ने अपनी पुत्री हिना की शादी ग्राम पारा थाना मौरावां जिला उन्नाव के मो आसिफ पुत्र मो युसूफ उर्फ मुन्ना के साथ किया था। प्रार्थिनी के दामाद नशे का आदी है और शुरु से ही प्रार्थिनी की पुत्री को प्रताड़ित करता रहा है। प्रार्थिनी की पुत्री हिना अपने पति मो आसिफ से परेशान होकर प्रार्थिनी के घर बगल में किराये का मकान लेकर रह रही थी। दिनांक 04.07.2024 को सुबह 8 बजे पुत्री हिना के घर आया और जावेजा गन्दी गन्दी गालियां देने लगा तथा बाद में मो आसिफ रात्रि में किसी समय पुत्री के घर आया और दो बच्चो को कमरे में बन्द कर दिया और पुत्री हिना की हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 165/24 धारा 103(1)/127 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। आज दिनांक 19.07.2024 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मो0 आसिफ पुत्र मो0 युसुफ खान उर्फ मुन्ना नि0 पारा थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष को बुद्धीलाल साहू विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण-
मो0 आसिफ पुत्र मो0 युसुफ खान उर्फ मुन्ना नि0 पारा थाना मौरावां जनपद उन्नाव उम्र करीब 34 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
प्र0नि0 श्री कुंवर बहादुर सिंह
व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार यादव
आरक्षी मुकेश कुमार
आरक्षी वीरेन्द्र सागर

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel