Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 26.07.2024थाना ए.एच.टी,जनपद उन्नाव बाल श्रम से 05 किशोर कराये गये मुक्त।

Published on: 26-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन हेतु संचालित अभियान में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के आदेशानुसार व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) उन्नाव के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियान के संबंध में थाना ए०एच०टी० एवं बाल श्रम आयुक्त की संयुक्त टीम आदि द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली सदर, अचलगंज व गंगाघाट के प्रमुख मार्गों पर पड़ने वाले बाजारों/प्रतिष्ठानों व ढाबों रेलवे स्टेशन आदि पर बाल श्रम रेस्क्यू चेकिंग अभियान चलाया गया। 15 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया जिसमें दौराने चेकिंग 05 प्रतिष्ठानों मे 18 वर्ष से कम आयु के 05 बालकों को बाल श्रम करते हुये रेस्क्यू किया गया । जिसके संबंध में मौके पर ही सम्बन्धित प्रतिष्ठान मालिकों को श्रम आयुक्त विभाग की टीम द्वारा नोटिस देकर विधिक कार्यवाही करते हुये रेस्क्यू किये गये बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया । इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान/ढाबा मालिको को बालश्रम न कराने के संबंध में एवं मेडिकल स्टोर मालिकों को नशीली दवा आदि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ना देने हेतु बताया गया तथा प्रतिष्ठान मालिको को प्रतिष्ठान में सी०सी०टी०वी० कैमरा लगवाने हेतु अनुरोध किया गया। अभियान के संबंध में विशेष जानकारी दी गयी व बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति किसी नाबालिग बच्चे से कार्य कराते हुये पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त मुख्य चौराहों व तिराहों पर आने जाने वाले व्यक्तियों को एकत्रित कर नाबालिग बच्चों के संबंध में होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुये आम जनमानस को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कार्य न कराने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा आम जनमानस को इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1098, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

संयुक्त टीम

  1. श्रम आयुक्त विभाग उन्नाव
  2. थाना ए०एच०टी० जनपद-उन्नाव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel