Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

देश के सर्वोच्च नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली, में टीकमगढ़ की सोनिका नामदेव का चयन

Follow

Published on: 01-07-2024
  • देश के सर्वोच्च नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली, में टीकमगढ़ की सोनिका नामदेव का चयन

स्थानीय नाट्य संस्था पाहुना लोक जन समिति की सशक्त अभिनेत्री सोनिका नामदेव का देश के सबसे बड़े नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली में चयन हुआ है। नगर के रंगकर्मियों में खुशी की लहर है।
कटरा बाज़ार, टीकमगढ़ के निवासी कृष्ण कुमार नामदेव जो पेशे से मनिहारी की छोटी सी दुकान किसी चलाते हैं, उनकी बड़ी बेटी सोनिका नामदेव कुशल नृत्यांगना हैं, जिन्होंने पाहुना रंग संस्था से जुड़कर अभिनय की शुरुआत की। पाहुना संस्था के संस्थापक और संजय श्रीवास्तव द्वारा लिखित व निर्देशित संस्था की बहुचर्चित नाट्य प्रस्तुति भोर तरैया में सोनिका ने पहली बार चुनौतीपूर्ण मुख्य भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके बाद सोनिका ने अभिनय कला को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया और पूरी तरह रंगमंच से जुड़ गईं। रवींद्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय,भोपाल से नाट्यकला में स्नातकोत्तर डिग्री ली, और भोपाल में रहकर ही स्वतंत्र रूप से रंगकर्म करने लगी।
ज्ञात हो टीकमगढ़ नगर से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के लिए यह तीसरी प्रतिभा का चयन हुआ है। प्रथम संजय श्रीवास्तव , जिन्होंने शहर में रंगमंच के बीज स्थापित किये तथा नगर में रंगमंच का स्वस्थ वातावरण निर्मित किया और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए इस क्षेत्र में बढ़ने की राह दिखाई, उनका मार्गदर्शन किया। दूसरे धीरेंद्र द्विवेदी, और तीसरी सोनिका नामदेव यह जिले की प्रथम महिला रंगकर्मी हैं जिनका चयन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली में हुआ है । सोनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता -पिता और पाहुना नाट्य परिवार को और विशेष तौर पर अपने गुरु संजय श्रीवास्तव और संदीप श्रीवास्तव को दिया है। जिसकी वजह से उन्हें इस दिशा ने बढ़ने का सही मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस बड़ी उपलब्धी के अवसर पर पाहुना परिवार , अभिषेक खरे टीम और नगरवासियों के ओर से सोनिका को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई दी गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel