Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दो जगह के प्रभार में उलझा टीकमगढ़ आरटीओ ऑफिस आरटीओ एजेंट्स की हड़ताल को किया नजरअंदाज

Follow

Published on: 15-07-2024

दो जगह के प्रभार में उलझा टीकमगढ़ आरटीओ ऑफिस

आरटीओ एजेंट्स की हड़ताल को किया नजरअंदाज

टीकमगढ़। जिला आरटीओ कार्यालय में आरटीओ एजेंट्स की हड़ताल होने के बाद आये आरटीओ अधिकारी ने एजेंटस्की हड़ताल को नजरअंदाज करते हुए कहा कि आरटीओ विभाग में नियमानुसार एजेंट्स का कोई प्रावधान नही है इसलिए एजेंट्स की बात तो मैं नही करूंगा लेकिन जनता के कार्य के लिए जितना समय मुझे मिलता है। उतना समय मैं देता हूं।
प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला के नियमित कार्यालय न आने का विरोध करते हुए सोमवार को आरटीओ एजेंट ने हड़ताल कर दी। उन्होंने दुकानें बंद रखकर आरटीओ दफ्तर में जमकर नारेबाजी की।
जबकि पिछले करीब डेढ़ साल से टीकमगढ़ जिला परिवहन दफ्तर में स्थाई आरटीओ न होने की बजह से सागर आरटीओ सुनील कुमार शुक्ला को टीकमगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिसके चलते अक्सर आरटीओ अधिकारी के न होने से ज्यादातर समय जिला परिवहन कार्यालय में अधिकारी और बाबू गैर हाजिर रहते हैं। जिससे जिला परिवहन कार्यालय में कामकाज लगभग ठप चल रहा है।
लाइसेंस से लेकर नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन और अन्य काम के लिए लोगों को महीनों चक्कर काटना पड़ रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी स्थाई जिला परिवहन अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जा रही है। इसके विरोध
में सभी आरटीओ एजेंट ने अपनी दुकान बंद रखकर हड़ताल कर दी। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी पर मनमानी के आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की गई।
बही दूसरी ओर प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरा संभागीय मुख्यालय सागर है। इसलिए वहां काम ज्यादा रहता है। समय की कमी के कारण टीकमगढ़ दफ्तर के लिए कम समय दे पाता हूं। उन्होंने सप्ताह में एक दिन टीकमगढ़ परिवहन कार्यालय में आने की मजबूरी बताई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel