Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, एक पिकप से 76 पेटी में 681 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Published on: 14-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम व इन्टर स्टेट बार्डर चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2024 को समय 15.20 बजे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग/बैरियर बार्डर चेकिंग के दौरान तेलगवां बार्डर से कुटरचित नंबर प्लेट लगी एक पीकप वाहन संख्या

UP65KT0173 से कुल 76 पेटी में 681 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (शराब की अनुमानित कीमत 05 लाख 15 हजार रुपये), दो मोबाईल फोन बरामद कर मौके से दो शराब तस्कर योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी कंजहित थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 34 वर्ष, ज्ञानप्रकाश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी महुरा थाना धीना जनपद चन्दौली उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 24/2024 धारा- 60/63 Ex. Act व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, उप निरीक्षक मनीष द्विवेदी, उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel