Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

धर्म गुरुओं एवं सामाजिक संगठनों से बाल भिक्षावृत्ति रोकने में मांगा गया सहयोग – अमित चन्देल

Published on: 17-01-2024

सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए रेस्क्यू व जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित चन्देल ने धर्म गुरुओं एवं मन्दिर प्रबन्धन समिति से बाल भिक्षावृत्ति रोकने में सहयोग करने की अपील की। बाल कल्याण समिति की अगुवाई में चले अभियान में लोगों को जागरूक किया गया। वैष्णो देवी माँता मंदिर डाला में अभियान चलाया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मार्केट चोपन में टीम द्वारा दुकानदारों व लोगों को जानकारी देकर जागरूक भी किया गया कहा गया कि बच्चे देश की धरोहर है। देश के भविष्य हैं।

इसलिए बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए, साथ ही अपील की गई कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों ब किशोरों को भिक्षावृत्ति या बाल श्रम में लिप्त पाये जाने या भीख मांगते हुए देखे जाने पर तुरंत चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना करें। जिससे बच्चों को पर्याप्त संरक्षण व पुनर्वास किया जाना संभव हो सकेे। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये पात्र बच्चों को स्पान्सरशीप योजना से अच्छादित कराते हुए शिक्षा से जोड़ा जायेगा। टीम में बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित चन्देल, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे एवं स्थानीय पुलिस भी शामिल रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel