Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

धूमधाम से मनाया गया कौशल किशोरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक समारोह!

Published on: 24-03-2024

शमसुलहक ख़ान की रिपोर्ट

धूमधाम से मनाया गया कौशल किशोरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक समारोह!

होली हंगामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आकृति द्विवेदी को मिला सायकिल व प्रमाण पत्र विक्रमजोत स्थिति श्रीमती कौशल किशोरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हियारूपुर में धूम-धाम से आयोजित हुए विविध कार्यक्रम प्रातः काल 9-11सुन्दरकाण्ड का पाठ व समरसता भोज का आयोजन हुआ व शाम को मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बच्चों का मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत होली गीत बसंतगीत बृज गीत के साथ साथ विविध मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये विद्यालय की छात्रा आकृति द्विवेदी व नितेश सिंह ने तो अपनी काव्य रचना व प्रस्तुतीकरण से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया इसी दौरान होली हंगामा पुरस्कार का भी वितरण किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त आकृति द्विवेदी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गोरखपुर सदर की तहसीलदार कु.आकांक्षा पासवान व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने सायकिल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस अनूठे कार्यक्रम हेतु विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे मध्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित आकांक्षा जी जो कि क्षेत्र के खतमसराय गांव की सामान्य परिवार से होते हुए भी अपने कठोर परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। ऐसे अतिथि से बच्चों को प्रेरणा लेते हुए मेहनत व लगन से शिक्षा प्राप्त कर कुछ बनने का सीख लेना चाहिए उन्होंने अपने काव्य पाठ
श्रीराम की नगरी अवध किनारे है अपना हरिधाम
उसी धाम हर्रैया में है खतमसराय एक ग्राम
उसी गांव की अपनी बहन ने आकांक्षा है जगाई
आज हमारे मध्य में बिटिया अतिथी बनकर आई
संसाधन ही सबकुछ नहीं है मेहनत बहुत जरूरी
मेहनत के दम पर आकांक्षा हम कर सकते हैं पूरी
जब संसाधन नहीं था तब भी हमने ग्रहों की चाल बताया
करके गणना खगोलशास्त्र की सूर्यग्रहण भी बताया
संसाधन के बिना लिंकन जी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया
अमीर गरीब का भेद मिटाकर दास प्रथा को समाप्त किया
संसाधन से युक्त दशानन श्री राम से हुआ पराजित
करके कठोर साधना लक्ष्मण ने मार दिया था इंद्रजित
है अनुरोध सभी छात्रों से संसाधन के पीछे मत भागो
लें संकल्प आकांक्षा बनना यदि तो आलस्य तुरंत तुम त्यागो
पढ़ो लिखो मेहनत से तुम जीवन सुखमय होगा
मिलेगी सफलता आपको तो इस क्षेत्र का नाम भी होगा
पद पाकर मद में न खोना सेवा समाज की करना
सेवा में ही सच्चा सुख है इसे याद तुम रखना
के माध्यम से बच्चों को लक्ष्य के प्रति संघर्ष करने व लक्ष्य प्राप्ति उपरान्त समाज की सेवा को सच्चा सुख बताया
मुख्य अतिथि ने कहा कि वास्तव में प्रतिभाये गांव गरीब के बच्चों में कूट कूट कर भरी हुई है जरूरत है उसे सही दिशा दशा देने की और यह काम सुदामा जी जैसे नि: स्वार्थ समाजसेवी ही करते हैं मैं अध्ययनकाल से ही आपकी समाजसेवा की कायल हूं और मेरा पूर्ण प्रयास भी रहता है कि लोगों को सुगम सुलभ न्याय दे सकूं विद्यालय की प्रबन्धक चन्द्रावती बर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं का दायित्व है जो कि मेरे विद्यालय के गुरूजन पूरी तत्परता से कर रहे हैं मेरे विद्यालय में गुरूजन बच्चों के लिए नि:शुल्क रात्रि पाठशाला का भी आयोजन कर रहे है प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद बर्मा ने समस्त आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय पाण्डेय, बीएन बर्मा,आकाश यादव, राकेश द्विवेदी, हरीराम तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, धर्मपाल बर्मा,सत्यम सिंह, आशुतोष पाण्डेय, जगन्नाथ मिश्र, कन्हैयालाल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel