Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नई पेंशन स्कीम के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने रेल कोच फैक्ट्री के गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

Published on: 23-09-2023

पुरानी पेंशन भीख नहीं ये हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे- नैब सिंह

आरेडिका लालगंज(रायबरेली)। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने और नई पेंशन स्कीम को खत्म करने के लिए रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है नई पेंशन स्कीम के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने रेल कोच फैक्ट्री के गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर नई पेंशन स्कीम को हटाने और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

पूरे देश भर के सभी रेलवे यूनिटो ने सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है रेल कोच फैक्ट्री मेंस कांग्रेस के महामंत्री नैब सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की इस मुहिम को मॉडर्न कोच फैक्ट्री में और कैसे मजबूती के साथ बेहतर किया जाए । इसके लिए बीच-बीच में नुक्कड़ सभा एवं नई पेंशन स्कीम विरोध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में नारे लगाते हुए कहा जो पुरानी पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। जुल्मी जब-जब जुलम करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा ओल्ड पेंशन स्कीम के नारों से।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से आर डी तिवारी, आशीष श्रिवास्तव, मनोज यादव, रोहित मिश्रा, रेनू, प्रभात कुमार, सतोष कुमार, ज्ञान चन्द, मनोज कुमार, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel