Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नटराज पूजन, गुरु सम्मान समारोह में डॉ० संदीप ने गुरुओं को किया सम्मानित

Published on: 27-07-2024

नटराज पूजन, गुरु सम्मान समारोह में डॉ० संदीप ने गुरुओं को किया सम्मानित

संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेंद्र का वरिष्ठ चित्रकार किशन सोनी ने किया सजीव चित्रण

डॉ. धन्नू लाल गौतम को जीवन पर्यन्त कला संस्कृति सेवा के लिए दिया गया विशेष सम्मान

झाँसी। संस्कार भारती महानगर झाँसी द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कीर्तिशेष इन्जी. एम एन गुप्ता स्मृति नटराज पूजन, गुरु सम्मान और संगीत समारोह का आयोजन होटल शीला श्री प्लाजा के सभागार में किया गया। समारोह की अध्यक्षता रेलवे वर्कशाप के चीफ वर्क्स मैनेजर सीडब्ल्यूएम अजय श्रीवास्तव और मुख्य अतिथि संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० संदीप सरावगी रहे। विशिष्ठ अतिथि हिन्दी साहित्य भारती के केंद्रीय अध्यक्ष डा. रवींद्र शुक्ल, राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक डा. मनोज गौतम, लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव बब्बर, होटल शीला श्री प्लाजा के प्रबन्ध निदेशक इंजी. विनय गुप्ता, संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं विभाग संयोजक संजय तिवारी राष्ट्रवादी और सह सचिव अमर सोनी ने संयुक्त रूप से किया। महामंत्री सीताराम कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने भगवान नटराज के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कीर्तिशेष इंजी. एम एन गुप्ता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगीत विधा प्रमुख अंशुल सक्सेना सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं कजरी गायन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष समीर भालेराव, महामंत्री सीताराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अशोक गोश्वामी, उपाध्यक्ष पवन तूफान, प्रांतीय मंत्री डा . शील कोपरा, प्रांतीय चित्रकला प्रमुख कामिनी बघेल, डा. नीति शास्त्री, हरनारायण सविता, सौरभ सेठ, संतोष अग्रवाल, मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, माता प्रसाद शाक्य, प्रवीण सिंह राजा, यशवंत जोशी, किरण गुप्ता ने साफा बांधकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया। अशोक गोश्वामी ने मल्हार गायन प्रारम्भ किया और बादल गरज कर बरसने लगे, समीर भालेराव ने ठुमरी गायन कर शमा बांध दिया, श्रोता झूम उठे। अमर लखेरा ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। दिल्ली से आए गिटार वादक एम मित्रा और ग्वालियर से आए तबला वादक पी के पांडेय की जुगलबंदी ने श्रोताओं को तालियां बजाने को विवश कर दिया। कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ राष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनी ने संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य बाबा योगेंद्र के सजीव चित्रण किया। कला गुरुओं के सम्मान की श्रृंखला में सर्वप्रथम सिद्धेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य हरिओम पाठक, हिन्दी साहित्य भारती के केंद्रीय अध्यक्ष डा. रवींद्र शुक्ल को साहित्य, वरिष्ठ चित्रकार राकेश चरण वर्मा चित्रकला, वरिष्ठ रंगकर्मी हरिप्रकाश शर्मा नाट्य, राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना शगुफ्ता खान नृत्य, वरिष्ठ लोक गायक हरविंद नीरज को संगीत में विशेष योगदान हेतु कलागुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। अन्त में झाँसी में संस्कार भारती की स्थापना करने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. धन्नू लाल गौतम को जीवनपर्यन्त कला संस्कृति की सेवा हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से विशेष सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र यादव, जितेंद्र पाल, जगदीश लाल, मदन गोपाल बिरथरे मार्तंड, मोहनलाल सिंगरिया, राघवेंद्र दुबे, महेश दुबे, संजीव नायक, ऋषिकेश रावत, कमलकांत गुप्ता, वीरेंद्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel