Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नपा के प्रशासक कार्यकाल के दौरान हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का किया खुलासाकांग्रेस नेता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर लगाया सत्ता के दुरूपयोग का आरोप

Follow

Published on: 03-02-2024

नपा के प्रशासक कार्यकाल के दौरान हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का किया खुलासा
कांग्रेस नेता ने भाजपा के पूर्व विधायक पर लगाया सत्ता के दुरूपयोग का आरोप
टीकमगढ़ नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार का शनिवार को कांग्रेस नेता ने खुलासा किया। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ आलोक चतुर्वेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तत्कालीन प्रशासक कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और नगर पालिका सीएमओ रीता कैलासिया पर करीब 100 करोड रुपए के फर्जी भुगतान के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत वर्तमान कलेक्टर और मुख्यमंत्री से की है। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में याचिका दायर करने की बात कही है।
कांग्रेस नेता डॉ आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2021-22 में प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी भुगतान किए गए।
सीएमओ रीता कैलसिया ने अपने कार्यकाल में बस स्टैण्ड का ठेका नहीं किया। जिससे प्रतिवर्ष 3.85,240 की शासन को क्षति हुई है। उन्होंने
1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक बिना शासन की स्वीकृति मस्टर कर्मचारी रखे। कर्मचारियों के नाम पर तीन करोड़, साठ लाख, सत्ततर हजार सात सौ चौतीस रुपए निकाले गए। इस मामले में आवासीय संप्रेक्षण विभाग ने 29 मार्च 2022 में जबाब मांगा गया। जिसका उत्तर नहीं दिया गया। वर्ष 2021-22 में रीता कैलासिया ने भंडार क्रय नियम का उल्लंघन किया। बिना कुटेशन, बिना विज्ञप्ति के लगभग 20 करोड़ रुपए व्यय किए गए। शासन की ओर से निर्धारित राशि से अधिक राशि में सामग्री क्रय की गई। एक लाख रुपए से कम राशि के निर्माण व मरम्मत कार्य एक वर्ष में लगभग 25 से 30 करोड़ राशि के कराए गए। जो बिना टेण्डर प्रक्रिया, बिना कुटेशन प्रक्रिया अपने तरीके से फर्जी कराये गए। जबकि धरातल पर बिल्कुल भी कार्य नहीं हुए।

इन चार कंपनियों को किया करोड़ों भुगतान
आलोक चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन कलेक्टर और नगर पालिका सीएमओ ने चार कंपनियों को करोड़ों रुपए के फर्जी भुगतान किए। इनमें मुखिया कन्स्ट्रक्शन कम्पनी, सिद्धि विनायक कन्स्ट्रक्शन कंपनी, गजानन कन्स्ट्रक्शन कंपनी और तिलकपुरी गोस्वामी कन्स्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं। सभी कंपनी पूर्व विधायक के परिजनों के नाम पर हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कार्यकाल में वाहन मरम्मत के नाम पर 37,99,732 रुपए का फर्जी भुगतान किया गया।

उक्त मामले में टीकमगढ़ विधानसभा पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जा रहा है वर्तमान में नगर पालिका में जो भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं उनको छुपाने के जनता को भ्रमित किया जा रहा है किसी और के इसारे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है साथ ही कहा कि जो उनके द्वारा जो आरोप लगाया है बह मनघड़ंत है नगर पालिका में उस समय कार्य किया गया है उसका भुगतान हुआ वर्तमान कार्य नहीं हों रहे उस भ्रष्टाचार को दबाने के लिए जनता को भ्रमित किया जा रहा है

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel