Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नये भू-माफियाओं को चिन्हित करने के लिए मण्डलायुक्त ने दिया निर्देश!

Published on: 30-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

नये भू-माफियाओं को चिन्हित करने के लिए मण्डलायुक्त ने दिया निर्देश!

बस्ती – नये भू-माफिया चिन्हित करने के लिए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। सभागार में आयोजित राजस्व प्रशासन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि शतप्रतिशत विविध देय राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। उन्होने नियमित रूप से आर.सी. का मिलान करने के लिए भी निर्देशित किया है।
उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि ओ.टी.एस. के दौरान आर.सी. के सापेक्ष काफी मामलों में विभाग द्वारा सीधें धन जमा करा लिया गया है। ऐसे निस्तारित मामलों में आर.सी. वापस करते हुए तहसीलों को सूचित करें। उन्होने विद्युत चोरी रोकने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि अधिक लाईनलास वाले फीडर चिन्हित किए जाय तथा अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय।
समीक्षा में उन्होने पाया कि राजस्व एवं चकबन्दी के जनपद बस्ती में 91.81, संतकबीर नगर में 83.64 एवं सिद्धार्थनगर में 77.27 प्रतिशत वादों का निस्तारण दिसम्बर माह में किया गया हैै। मण्डल में 146 गॉव में चकबन्दी संचालित है, जिसमें से बस्ती में 9, संतकबीर नगर में 5 एवं सिद्धार्थनगर में 3 गॉव का धारा-52 किया गया है। मण्डलायुक्त ने कब्जा परिवर्तन/सीमांकन का कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।
उन्होने बैठक में कृषि भूमि, आवास स्थल, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला, भू-आवंटन की समीक्षा किया तथा शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। आपदा प्रभावित बस्ती में 22, संतकबीर नगर में 7 एवं सिद्धार्थनगर में 20 लोगों को शतप्रतिशत राहत प्रदान किया गया।
मण्डलायुक्त ने विविध देयों के अन्तर्गत राज्य कर स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, मण्डी परिषद, वन, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा किया। उन्होने अगले दो माह में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। बैठक का संचालन अपर आयुक्त राजीव पाण्डेय ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी, संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल, एडीएम कमलेश चन्द्र, जय प्रकाश, उमाशंकर, आरटीओ रविकान्त शुक्ला, डीडीसी विरेन्द्र सिंह तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel