Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नवागत जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बुधवार अपरान्ह को जिलाधिकारी पद का कार्यभार किया ग्रहण!

Published on: 06-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*नवागत जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बुधवार अपरान्ह को जिलाधिकारी पद का कार्यभार किया ग्रहण!*

बस्ती – अंद्रा वामसी ने बस्ती में बुधवार अपरान्ह को जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे यहां आने से पूर्व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।
      उसके पश्चात उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2011 बैच के आईएएस अंद्रा वामसी पूर्व में झांसी एवं कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
      इस अवसर पर सीडीओ, एडीएम, सीआरओ के साथ उप जिलाधिकारी विनोद पांडे, आशुतोष तिवारी, जीके झा, डिप्टी कलेक्टर मनोज प्रकाश, शत्रुघ्न पाठक, रमेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी मो. मुजतवा, ओएसडी बजरंगबली पांडे, सूर्यलाल, सहायक कोषाधिकारी सुभाष चन्द दुबे, गुलशन कुंवर, शशिकांत, अखिलेश पाठक, चीफ कैशियर अनिल पाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अपने चेम्बर में अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel