Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।

Follow

Published on: 11-02-2024

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 8.2.24 को थाना मोहनगढ़ अंतर्गत एक नाबालिग बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना मोहनगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके साथ गांव के चार व्यक्तियों द्वारा दिनांक 7.2.23 को दुष्कर्म किया गया है। जिस पर थाना मोहनगढ़ में अपराध क्रमांक 29/ 24 धारा 363, 376डी, 506 ताहि. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5जी, 6 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(भी), 3(1)द, 3(2) (भीए) के तहत आरोपी (1) भवानी दास पिता दुर्गा प्रसाद कुशवाहा (2)सोनू पिता रामकिशन यादव (3)सौरभ पिता पप्पू यादव (4) एक नाबालिक बालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। उक्त पुलिस टीमों के द्वारा कड़ी मेहनत कर उपरोक्त आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमार कार्यवाही कर उपरोक्त चारों आरोपियों को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहनगढ़ श्री राम सिंह ठाकुर , उप निरीक्षक मयंक नगाइच,उप निरीक्षक प्रदीप तिवारी ,उप निरीक्षक अवनीश गिरी , उपनिरीक्षक अंकित दुबे, उपनिरीक्षक रघुराज सिंह, स.उ .नि. चतुर सिंह , प्रधान आरक्षक रहमान,प्रधान आरक्षक ताजुद्दीन, प्रधान आरक्षक सनिल शर्मा , प्रधान आरक्षक केशव यादव, प्रधान आरक्षक राजेश,प्रधान आरक्षक मूलचंद, प्रधान आरक्षक जागेश साहू , आरक्षक रजित दांगी ,आरक्षक अवनीश, आरक्षक रतिराम ,आरक्षक सुनील, आरक्षक जितेंद्र ,आरक्षक सत्येंद्र आरक्षक अमित, आरक्षक रामवीर तथा नगर रक्षा समिति के सदस्य गणपत और पंचम की सराहनीय भूमिका रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel