Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नियमित टीकाकरण में सर्वे, सुपरविजन व माइक्रोप्‍लान की भूमिका महत्‍वपूर्ण: डॉक्टर रवि शंकर

Published on: 26-07-2024

गुरसरांय।-26 जुलाई शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत माइक्रो प्लान शुद्धीकरण हेतु फ्रंटलाइन वर्कर सीएचओं सुपरवाइजर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से आए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर रवि शंकर ने अध्यक्षता की तथा जिले से यूनिसेफ से प्रतिनिधि आदत डीएमसी यू०एन०डी०पी० से गौरव वर्मा, डबल्यूएचहो से अजय खरे,अर्जुन सिंह,कमलेश कुमार के द्वारा नियमित टीकाकरण पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 35 सीएचओं तथा 4 सुपरवाइजर उपस्थित रहे। भूल न जाना टीकाकरण जरूर करवाना से शुरुआत करते हुए सत्र की गई। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित बीमारियों का टीकाकरण लगाया जाता है टीवी, हेपेटाइटिस,बीपोलियो,गाल घोटू, काली खांसी,टिटनेस,हीमोफील्स इन्फ्लूएंजा,टाइफाइड,रोटावायरस, नीमोकोकाल रोग,खसरा,रूबेला,इन 1 बीमारियों से टीकाकरण हमें सुरक्षा प्रदान करता है यह कार्यशाला के दौरान बताया गया तथा यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम का लक्ष्य समूह गर्भवती महिलाएं,नवजात शिशु ,0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को तथा किशोर किशोरियों को माना गया है के बारे में भी जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अंशुमान तिवारी के द्वारा बताया गया कि टीकाकरण कब और किसके समय बच्चों का करना होता है। टीकाकरण की विस्तार जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागी को बताया बाद में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सतेन्द्र तिवारी द्वारा बताया गया कि कौन सा टीका किस बीमारी के बचाव के लिये लगया जाता हैं। जिससे बच्चे का भाभी जीवन सुरक्षित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel