Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

निर्वाचन संबंधित बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया

Follow

Published on: 19-01-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से कराने हेतु बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम माईकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को क्रिटिकल और नन क्रिटिकल बूथ को चिन्हित करने, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन, शैडो क्षेत्र को चिन्हित करने आदि से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण पद है, सेक्टर अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन, आदर्श आचरण संहिता कानून व्यवस्था का ज्ञान रहे। उन्होने सेक्टर ऑफिसर को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के संबंध में निर्देश दिया।

समस्त सेक्टर अधिकारियों को वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग, कमजोर मतदाताओं के  बसाहट, मोहल्लों का चिन्हांकन करना तथा अन्य किसी भी तरह के कार्य जिसके कारण निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को ठेस पहुंचाया जा सकता है वैसे क्षेत्रों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने पारदर्शी और सुवयवस्तीथ मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को निर्देशत किया। मतदान केन्द्र के पहुँच मार्ग का भौतिक सत्यापन मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं/ भवन की स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, छाया, रैम्प की जानकारी देने हेतु सभी सेक्टर अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया।

सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन ससमय करने की अपेक्षा है। साथ ही स्थल भ्रमण कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए उचित वाहन, मतदान केन्द्रों के बीच पहुंचने का छोटा रास्ता पहुंचने में लगा समय, मतदान केन्द्रों के बीच की वास्तविक दूरी, मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्ग, मतदान केन्द्रों पर मोबाइल कनेक्टिविटी, कम्युनिकेशन प्लान आदि के बारे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel