Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पत्रकार एकता संघ की महानगर इकाई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Published on: 19-07-2024

झाँसी | पत्रकार एकता संघ की नवनिर्वाचित महानगर इकाई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजकीय संग्राहलय में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश उदैनिया की अध्यक्षता व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल के संचालन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए. इसके उपरांत समस्त अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी ने नवनिर्वाचित महानगर जिला अध्यक्ष ध्रुव दुबे व महिला महानगर अध्यक्ष स्पर्श ममता गोस्वामी को और उसके बाद विशिष्ठ अतिथि मनोज कुमार, बृजेन्द्र सिंह यादव भोजला बृजमोहन यादव, कुसुम साहू, सचिन्द्र यादव, विमलेश परिहार अध्यक्ष ने संघ के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई,। मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि पत्रकारिता देश व समाज की ऐसी सेवा है,जो हमें सच्चाई से रूबरू कराती है। उन्होंने पत्रकारों को संरक्षण दिए जाने व सामुहिक बीमा सुविधा के साथ एक भवन की भी आवश्यकता बताई। पत्रकारों से सच को सच व झूठ को झूठ लिखने की अपील की।पत्रकारिता को समाज का आधार स्तम्भ बताया और पत्रकार एकता संघ को सहयोग का भरोसा दिया। वही विशिष्ठ अतिथियों ने कहा कि पत्रकार कड़ी मेहनत करके जनता की आवाज को मीडिया में उठाते है,इसलिए पत्रकारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने आज के कठिन दौर में पत्रकारिता को एक चुनौती बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम प्रकाश उदैनिया ने निष्पक्ष पत्रकार है,जो अपनी जान जोखिम में डाल कर भी सच लिखने की हिम्मत करते है। पत्रकारिता के वजूद को बचाये रखने के लिए पत्रकारों को अपने दायित्व का बोध रखना चाहिए। पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियो द्वारा अतिथियों का बुके,शाल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया। उक्त अवसर पर छोटी छोटी कन्याओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही कार्यक्रम में लॉयंस क्लब सेनेटेरियल के समाजसेवी विकास चौरसिया ने मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश उदैनिया व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल को राम दरबार का चित्र भेंट किया.

इस अवसर पर सबा खान, पूनम परिहार, कविता भिलवारे, मीना दोहरे, खुशबु गोस्वामी, अनिल मौर्य, रुद्राक्ष गुप्ता,वरुण अग्रवाल, राम लखन तिवारी अजय कुमार, सुरेंद्र राजपूत, अनुराग तिवारी, गोविन्द सिंह परिहार, मुस्ताक अली आनंद चावला, पियूष श्रीवास्तव, राजकिशोर, राहुल सिंह बरुआसागर, राशिद पठान, सोनू साहू, शमीम राईन , सोनू साहू, हिमांशु मिश्रा अमित साहू, मुर्तजा वेग, संजीव गोस्वामी, अंशु मिश्रा, विष्णु प्रजापति, नरेंद्र यादव, अमित वर्मा, मनीष शेषा, राकेश, दीपांशु, हरीश कुमार वीरू, देवेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे

मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने दिलाई कार्यकारिणी को शपथ
पत्रकार एकता संघ की महानगर इकाई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel