Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए संगठन बनेगा उनकी आवाज :- पुनीत श्रीवास्तव

Published on: 09-09-2023

झाँसी |भारतीय मीडिया महासंघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी व जिलाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव का स्थानीय कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को और गति मिलने का भरोसा जताया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार साथियों द्वारा आज के स्वागत से अभिभूत हूं और हमेशा याद रखूंगा जिले के किसी भी पत्रकार साथी के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय मीडिया महासंघ अखबार,चैनल, पोर्टल या अन्य संगठनों के पत्रकारों के हर दुख-दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं पत्रकार अपने आचरण अपने कार्यो से समाज को प्रभावित करता हैं, उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय है, जो कभी बंद नहीं होता। पत्रकारिता लोकतंत्र को जिंदा रखती है। पत्रकार पर सबसे ज्यादा जिम्मेवारी है, इसलिए हमेशा सचेत रह कर कार्य करना चाहिए। पत्रकार दुर्भावना व पक्षपात से न लिखें केवल ईमानदारी से लिखें यहीं सारे समाज के हित में है।
पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए हमारा संगठन उनकी आवाज बनेगा हम जल्दी ही विचार-विमर्श करके योजनाबद्ध तरीके से पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर राकेश कुशवाहा, प्रतीक सेमसंन, मुस्ताक अली, ध्रुव दुबे, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उत्तम दुबे,स्पर्श गोस्वामी, राशिद पठान, सोनू साहू, अमित साहू, हरीश कुमार वीरू, अमित वर्मा, अंशु मिश्रा आदि पत्रकार लोग मौजूद रहे.

पत्रकार हितों की लड़ाई के लिए संगठन बनेगा उनकी आवाज :- पुनीत श्रीवास्तव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel