झांसी: नगर के सभी जैन मंदिरों में शाश्वत पर्व पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन ‘ उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म ‘ की पूजा आराधना की गई। इस अवसर पर जैन दर्शन के बारहवें तीर्थंकर श्री बासुपूज्य भगवान के मोक्षकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
करगुंवा क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित श्री चंद्रोदय तीर्थ पर श्री चंद्रप्रभु भगवान की चतुर्दिक मनोज्ञ प्रतिमाओं का अभिषेक सौरभ जैन सर्वज्ञ के मंत्रोच्चार निर्देशन में पंचायत उपाध्यक्ष वरुण जैन,गौरव जैन नीम,अंकित सर्राफ,प्रदीप जैन चैनू, इंजी.विकल्प जैन, सजल जैन चैनू,गौरव जैन “जैनम”,सचिन सर्राफ,अंशुल जैन,दीपाँक सिंघई,सार्थक जैन,वंश जैन,विवान जैन,संकल्प जैन ने किया। उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं द्वारा नित्यनियम देव शास्त्र गुरु पूजन, दशलक्षण पूजन करते हुए महार्घ समर्पित किया गया। बासुपूज्य भगवान के मोक्षकल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य श्रीमति निकिता जैन,स्वाति जैन,नेहा जैन, कु. स्तुति जैन,आरती जैन,सेजल जैन को प्राप्त हुआ।
जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पर्युषण पर्व के उपरांत प्रतिवर्ष के भांति झांसी नगर विभिन्न जैन मंदिरों की श्रंखला में 30 सितम्बर को सदर बाजार के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, 1 अक्टूबर को डरू भौंडे़ला स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन गुदरी मंदिर, 2 अक्टूबर को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवा जी में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह एवं 3 अक्टूबर को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन कटरा मंदिर से श्रीजी की विशाल रथयात्रा उपरांत वार्षिक कलशाभिषेक संपन्न होगा।