Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभक

Follow

Published on: 10-12-2023

■ 12 दिसम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

■ 1 लाख 72 हजार 425 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

रामगढ़ (झारखंड)। रविवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा सदर अस्पताल, रामगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाने के उपरांत सभी जिले वासियों से अपने 5 वर्ष तक के बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक जरूर पिलाने की अपील की।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के द्वारा उपायुक्त को 12 सितंबर तक जिले में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तैयार किए गए माइक्रो प्लान की जानकारी दी गई वहीं उपायुक्त द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सफलतापूर्वक पल्स पोलियो अभियान संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

गौरतलब होकि प्लस पोलियो अभियान के प्रथम दिन यानी 10 दिसम्बर को अभिभावक बूथ पर जाकर अपने बच्चे को पोलियो की खुराक पिला सकते हैं वही 11 एवं 12 दिसम्बर को सहियाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग 1लाख 72 हज़ार 425 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है।

इस दौरान डीआरसीएचओ, जिला मलेरिया पदाधिकारी, डब्लूएचओ के एसएमओ, पल्स पोलियो अभियान से संबंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel