Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पांच वर्षों में ग्राम पंचायत नरहरपुर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य-रण विजय चौधरी!

Published on: 10-09-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*पांच वर्षों में ग्राम पंचायत नरहरपुर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य-रण विजय चौधरी!*

कप्तानगंज बस्ती – ग्राम पंचायत नरहरपुर के विकास कार्यों की गति धीरे – धीरे बढ़ रही है । दो वर्षों के कार्यकाल में ग्राम पंचायत नरहरपुर की तस्वीर बदल रही है । पांच वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने तक ग्राम पंचायत में समुचित विकास कार्यों को पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है । ग्राम पंचायत में आर सी सी रोड , खड़ंजा , इण्टरलाकिंग , मिट्टी कार्य आदि विकास कार्य आवश्यकतानुसार कराया जा रहा है । विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन , वृद्धा पेंशन पात्र महिलाओं / पुरुषों का लगा हुआ है । सरकार द्वारा संचालित सारी योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत में पात्र परिवारों को दिलाने में सहयोग किया जा रहा है । पारिवारिक लाभ भी पात्र परिवारों को मिल रहा है । वर्तमान समय में  घर – घर स्वच्छ पेयजल के लिए टोटी लगने का कार्य जारी है और जल्द ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी है । ग्राम प्रधान उदय भान चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत का विकास करना हमारी प्राथमिकता है एवं बिना भेद-भाव के ग्राम पंचायत का विकास हो रहा है इसी तरह विकास कार्य जारी रहेगा । प्रधान प्रतिनिधि रण विजय चौधरी ग्राम पंचायत में सामाजिक सेवा का कार्य कर रहे हैं । सभी के दुःख – सुख में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और यथाशक्ति के अनुसार बिना भेद-भाव की मदद करते हैं । प्रधान प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को समय – समय रोजगार दिया जाता है और मनरेगा मजदूरों का हर स्तर सहयोग किया जाता है । ग्रामीणों ने मीडिया टीम से कहा कि पूर्व प्रधानी कार्यकाल से अच्छा वर्तमान प्रधानी कार्यकाल चल रहा है । राकेश कुमार , बुद्धि प्रकाश , परशुराम , वीरेंद्र पटेल , राघवेन्द्र , साधु सरन , हरिश्चन्द्र , अजय कुमार , राजेश , मेवालाल आदि ग्रामीण मौके पर उपस्थिति रहे ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel