Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएम आवास (शहरी) पूर्ण ना करने वाले 4000 लाभार्थियों को आरसी जारी करने के लिए डीएम ने दिया निर्देश!

Published on: 05-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

पीएम आवास (शहरी) पूर्ण ना करने वाले 4000 लाभार्थियों को आरसी जारी करने के लिए डीएम ने दिया निर्देश!

बस्ती – प्रधानमंत्री आवास (शहरी) पूर्ण ना करने वाले 4000 लाभार्थियों को आरसी जारी करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित नगरपंचायतों के कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होने निर्देश दिया है कि ईओ नगरपालिका बस्ती को कठोर चेतावनी जारी करे तथा बभनान के ईओ का वेतन रोके। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि मात्र 117 लाभार्थियों को नोटिस जारी की गयी है।
उन्होने नगरपंचायतों में निर्माणाधीन गोशालाओं की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होने बनकटी में मार्च 2024 तक तथा रूधौली में इसी माह में गोशाला का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। गायघाट, गनेशपुर में दो दिन के भीतर वर्कआर्डर जारी करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि कप्तानगंज गोशाला का टेण्डर तत्काल फाइनल करायें।
उन्होने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वेण्डर को तीसरी किश्त जारी करायें। उन्होने हर्रैया, बभनान तथा गनेशपुर में निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पूर्ण कार्यो का शतप्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराये।
उन्होने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरनिकायों में निर्माणाधीन गोशालाओं का निरीक्षण करें। निर्माण कार्यो का शतप्रतिशत भुगतान करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि एम.आर.एफ. सेण्टर का निरीक्षण करके रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि नगरबाजार, मुण्डेरवा तथा भानपुर में एम.आर.एफ. सेण्टर का विद्युत कनेक्शन नही हुआ है, इसको शीघ्र पूर्ण करायें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्टेªट शाहित अहमद, सभी उपजिलाधिकारी तथा ईओ नगरपालिका एवं नगरपंचायत उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel