Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएम और गृहमंत्री की जनसभा स्थल का मंत्री नन्दी ने किया निरीक्षण — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 19-05-2024

पीएम और गृहमंत्री की जनसभा स्थल का मंत्री नन्दी ने किया निरीक्षण — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मेजा और करछना विधानस के विभिन्न बाजारों का किया भ्रमण

व्यापारियों से मुलाकात कर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की

 रविवार को मेजा विधानसभा क्षेत्र के सोरांव पाती गांव में गृह मंत्री अमित शाह एवं 21 मई को प्रयागराज में परेड ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने दोनों  जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य तैयारियों का जायजा लिया। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रयागराज में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। जिसके लिए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। 

परेड ग्राउंड पर निरीक्षण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री की जनसभा के संयोजक दुर्विजय शाक्य, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने के बाद मंत्री नन्दी मेजा विधानसभा क्षेत्र के सोरांव पाती गांव पहुंचे। 

जहां उन्होंने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा को लेकर निरीक्षण के साथ ही तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री नन्दी ने जनसभा स्थल का जायजा लेने के साथ ही सिरसा बाजार, मेजा रोड चौराहा, करछना, भीरपुर, रामपुर चौराहा आदि बाजारों में स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों से मुलाकात कर एवं बैठक कर गृह मंत्री की जनसभा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। 4 जून के बाद एक बार फिर से पूरे देश में कमल खिलेगा। इस दौरान 

योगेश शुक्ल, बाबा तिवारी, नाथु गुप्ता आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel