Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति वाला देशः नन्दी — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 19-05-2024

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति वाला देशः नन्दी — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

अबकी बार 400 पार का नारा जन-जन की आवाज बन चुका हैः नन्दी

मंत्री नन्दी ने गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनन्दन

मेजा के सोरांव पाती गांव में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अखण्ड भारत के संकल्प को साकार करते हुए धारा 370 को समाप्त करने, पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न किए जाने वाले प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए सीएए कानून लाने वाले और पुराने घीसे पीटे कानूनों को समाप्त करते हुए भारतीय न्याय संहिता प्रस्तुत करने वाले गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, वो कश्मीर हमारा है और सारे का सारा है… कई दशकों से भारतीयों द्वारा इस नारे को लगाया जा रहा था। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर इस नारे को चरितार्थ किया। भारत की आंतरिक सुरक्षा को अभेद बनाया। पहले अमेरिका और इजराइल ही दो ऐसे देश थे जो अपने दुश्मन से बदला लेते हैं।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति वाला देश बन कर उभरा है। 2019 में पुलवामा में सेना के जवानों पर हमला किया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर में घुस कर आतंकवादियों को मार कर जवाब दिया हमारी भारतीय सेना ने।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार यह नारा पूरे देश में जन-जन के बीच गूंज रहा है। जिस प्रकार का अपार जनस समर्थन और आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहा है, उसके आधार पर चार जून को 400 पार  सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel