Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीडब्ल्यूएस दिल्ली अधिवेशन संपन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-07-2024

पीडब्ल्यूएस दिल्ली अधिवेशन संपन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

— पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के जल्द निर्माण व संचालन का संकल्प।

— सम्मान समारोह व आई डी वितरण।

— फिल्म कलाकार व जादूगर प्रदीप साहनी ने बांधा समां।

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के शीघ्रतिशीघ निर्माण व संचालन हेतु इसके पदाधिकारियों व सदस्यों का दिल्ली अधिवेशन पण्डित बृज भूषण पुंज के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के जल्द निर्माण व संचालन पर सर्वसम्मति बनी।

     जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के हरिनगर घंटाघर स्थित पुंज भवन में पण्डित बृज भूषण पुंज के नेतृत्व में आयोजित दिल्ली अधिवेशन में पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से जुडे़ पदाधिकारियों व सदस्यों को अंगवस्त्र, आई कार्ड, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित, कोर कमेटी के अध्यक्ष व ट्रस्टी मेंबर ग्रेड ए आजीवन (वंशानुगत) पंडित बृज भूषण पुंज को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार (हरिद्वार) को राष्ट्रीय टीम व संचालन समिति के सदस्य के साथ ट्रस्टी मेंबर आजीवन घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। पण्डित ब्रिज भूषण पुंज के प्रस्ताव तथा दिल्ली प्रदेश प्रभारी पण्डित मुकुट शर्मा के अनुमोदन के बाद सर्वसम्मति से नवीन मल्होत्रा को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दिल्ली अधिवेशन के दौरान हिंदी फिल्म कलाकार व जादूगर प्रदीप साहनी ने अपने जादू के खेल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, पण्डित बृज भूषण पुंज, नवीन मल्होत्रा, पण्डित मुकुट शर्मा, मुकेश कुमार भारतीय सैनिक, प्रदीप साहनी, पण्डित विवेक शर्मा, वरुण कुमार सैनी, पंडित प्रवीण दीक्षित, पण्डित रोहित दूबे एडवोकेट, पंडित पवन कुमार शर्मा, पण्डित जीतेंद्र, शुभम मिश्र, गौतम पुंज, कार्तिकेय पुंज सहित अनेकों गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel