Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा माता-पिता को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 23-07-2024

वृक्षारोपण रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए करें  — आर के पाण्डेय एडवोकेट

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा माता-पिता को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

  परमशक्ति धाम, अयोध्या। पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा माता-पिता को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर, परमशक्ति धाम, अयोध्या से देशवासियों को जारी संदेश में कहा कि हमें केवल फोटोबाजी, वीडियोबाजी,  पोस्टबाजी, न्यूज़बाजी व दिखावे के कागजी रिकॉर्ड के लिए वृक्षारोपण न करके बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वास्तविक धरातलीय वृक्षारोपण करना चाहिए।

     उपरोक्त के संदर्भ में मीडिया से बातचीत में आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ संख्या में पौधे लगाए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। वास्तविकता यह है कि लगने वाले पौधों की जमीनी सच्चाई कोसों दूर है क्योंकि हकीकत में बहुत ही कम पेड़ बचते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि पौधों के लगाने की गिनती के बजाय लोग देखभाल पर कम ध्यान देते हैं। इसीलिए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा इस वर्ष के पावन पर्व गुरू पूर्णिमा पर अपने जीवन के प्रथम गुरु माता-पिता को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर से शुरू करते हुए यह संकल्प लिया गया है कि हम सब पौधा कम लगाएं या अधिक लगाएं लेकिन उनके देखभाल की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने बताया कि अपने पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार व राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व वॉलिंटियर्स के द्वारा अपने जीवन के प्रथम गुरू माता-पिता को समर्पित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम चलता रहेगा जिसमें लगाए जाने वाले पौधों के देखभाल की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel