Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुरस्कार वितरण के साथ हिंडाल्को में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

Published on: 30-12-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिंडालको प्रबंधन द्वारा संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों तथा रेणुकूट वासियों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8 से 14 दिसंबर तक उर्जा संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया गया। वहीं बीते दिनों हुए समापन समारोह की शुरुआत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से हुई। कुल नौ विद्यालयों- एबीपीएस, एबीआईसी, निर्मला कॉन्वेंट, केडीकेवीम, महिला मंडल, ग्रीनलैंड, सेन्ट एबीआर, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 एवं यूनिट-3 के बच्चों के बीच इंटर स्कूल पेंटिंग कॉम्पटीशन रखा गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण आधारित बेहद खूबसूरत संदेश देते हुए पेंटिंग बनाई। हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन नागेश ने निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कुल 275 स्लोगन्स की एंट्री हुई। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें कुल 360 एंट्री हुई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत किए गए नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को भी हिण्डाल्को क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में सीओओ एन नागेश द्वारा एनर्जी कोऑर्डिनेटर्स को भी उनके कार्य के लिए सराहा एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्मेल्टर प्लांट हेड जेपी नायक ने ऊर्जा विभाग की टीम की काफी सराहना की। श्री नागेश ने अंत में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंडाल्को को राष्ट्रपति द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में प्राप्त प्रथम पुरस्कार का श्रेय हिण्डाल्को के सभी कर्मचारियों दिया। कार्यक्रम में आए हुए समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों, बच्चों एवं समस्त कर्मचारीगणों का ऊर्जा विभाग के विवेक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऊर्जा विभाग के – विवेक अग्रवाल, राजीव सिंह एवं रजनीश सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी डॉ. भास्कर दत्ता, हंसराज सिंह, रवि गुप्ता, यशवंत कुमार व अन्य मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel