Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों के 5वीं पुण्यतिथि पर 40 यूनिट रक्तदान कर लोगों ने श्रद्धांजलि किया अर्पित

Published on: 14-02-2024

संस्कार एकेडमी में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों ने भी बढ़ चढ़कर लिया भाग

देश भक्तों में कुछ ही खुशनसीब होते है,वो कभी मरते नही,जो शहीद होते है : दिलीप दुबे

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

अनपरा(सोनभद्र)। संस्कार एकेडमी के प्रांगण में 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ अनपरा परियोजना सीआईएसएफ के कमांडेंट जोगराज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रयास फाउंडेशन व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के दिलीप दुबे सभी अतिथियों रक्तदाताओ का स्वागत करते हुए कहा रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं होता। यह निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कुमार सिन्हा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में पधारे मेडिकल टीम आगंतू को स्वागत अंगवस्त्र देकर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना के सीआईएसएफ कमांडेंट ने फुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान देने वालों की प्रशंसा की और कहा हमारे सीआईएसएफ के जवान भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम के संयोजन में के बी किंडरगार्टन पब्लिक स्कूल डीबुलगंज, प्रयास फंऊडेशन रेणुकूट,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र,एक्सिस बैंक अनपरा, रिलायंस स्मार्ट पॉइंट ने सहभागिता की।

इस अवसर पर खाना बैंक संयोजक बी के सिंह, बबलू श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, संतोष पांडे, बबिता श्रीवास्तव, डॉक्टर पंकज, रामकुमार गुप्ता, मेडिकल टीम सोनालिका शर्मा, अमित गुप्ता, शेलेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

इंसेट पुलवामा शहीद के अवसर पर रक्तदान में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अनपरा में साल की प्रथम रक्तदान शिविर में अनपरा प्रेस क्लब के सहयोग से पत्रकार के टीमों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर फुलवामां में 14 फरवरी 2019 में सेना के जवानों पर हमला कर 40 जवानों को मौत के घाट उतारने वाले जैसे मोहम्मद के आतंकी को कायराना करार देते हुए निदा की गई।

प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा सेना के जवानों पर हमला आतंकी की एक सोची समझी साजिश थी। आज पूरे देश में पुलवामा शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बुधवार को संस्कार एकेडमी में आयोजित रक्तदान शिविर में पत्रकारों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रक्तदान देने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से गजेंद्र गुप्ता, प्रवीण पटेल, जे पी सिंह, उमेश सागर, अमरीश शर्मा, जगदीश साहनी, संतोष गुप्ता सहित प्रेस क्लब के संयोजक संजय द्विवेदी मीडिया प्रभारी रोशन शर्मा,

संदीप शर्मा, प्रमोद शुक्ला बाबा, संजय तिवारी, आकाश पांडे, प्रभा शंकर मिश्रा, तृप्ति सिंहा, आरती पांडे, निशा, चंदा द्विवेदी, शिवानी सिंह, हर्षिता, मनीषा, खुशबू आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन दिलीप दुबे ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel