पुलिस अधीक्षक एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

Mohd Faiz

March 21, 2024

*लोकसभा चुनाव 2024* – आज दिनांक 21.03.24 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपा गुप्ता द्वारा लोकसभा चुनाव- 2024 हेतु शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को चेक कर उक्त स्थल की सुरक्षा व्यवस्था हेतु नियुक्त किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।