Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस को प्रशिक्षित करते रहने से अपराध रहता है नियंत्रित–डीआईजी

Follow

Published on: 03-07-2024

पुलिस को प्रशिक्षित करते रहने से अपराध रहता है नियंत्रित–डीआईजीबलवा ड्रिल व परेड का डीआईजी ने किया निरीक्षणटीकमगढ़। पुलिस डीआईजी ललित शाक्यवार ने आज टीकमगढ़ दौरे पर मीडिया को बताया कि वर्तमान समय मे अपराध का तरीका व अपराधी उन्नत होते जा रहे हैं। इन अपराधों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को भी लगातार प्रशिक्षित किया जाता है जिससे अपराध व अपराधी नियंत्रित रहते हैं। साथ ही डीआईजी शाक्यवार ने बताया कि आगामी मुख्यमंत्री आगमन को लेकर भी पुलिस व्यवस्था को लेकर भूमिका बनाई गई है। जिसमे पुलिस प्रशासन द्वारा चाकचौबंद व्यवस्था की जाएगी। इसी तारतम्य में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पारंपरिक परेड के साथ मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। बलवा ड्रिल परेड के साथ मॉक ड्रिल कर पुलिस ने अपनी ताकत का आंकलन किया। इस दौरान पुलिस डीआईजी ललित शाक्यवार के साथ पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल के साथ मॉक ड्रिल के चलते दंगाई बने पुलिस जवानों पर मॉक ड्रिल के दौरान टियर गैस पार्टी एवं वज्र वाहन लेकर पुलिस टूट पड़ी। दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस के तेज प्रहार और सख्ती के कारण दंगाई भाग खड़े हुए। जिसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार संसाधन के साथ एंबुलेंस को जीवन रक्षक उपकरणों से लैस किया गया था।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel